Jind School Timing : जींद समेत प्रदेश भर में स्कूलों का समय बदला, सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 3 तक लगेंगी कक्षाएं

On: November 14, 2025 10:31 AM
Follow Us:
Jind School Timing School timings changed across the state including Jind, classes will be held from 930 am to 330 pm.

Jind School Timing :  स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जींद समेत प्रदेश भर में 15 नवंबर से स्कूलों का समय सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 3 बजे तक किया गया है। वहीं डबल शिफ्ट स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। पहले सुबह सात बजे लेकर साढ़े 12 बजे तक का समय रहता था।

जींद शहर में दो स्कूल डबल शिफ्ट में चल रहे हैं, जिसमें से एक स्कूल भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम व दूसरा स्कूल रेलवे जंक्शन स्थित स्कूल है। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में (Jind School Timing) गर्मियों में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक स्कूल का समय रहता है। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहता है। अब सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। सर्दियों के मौसम में सुबह ज्यादा ठंड रहती है।

Jind School Timing School timings changed across the state including Jind, classes will be held from 930 am to 330 pm.
Jind School Timing School timings changed across the state including Jind, classes will be held from 930 am to 330 pm.

 

वहीं शाम छह बजे के आसपास अंधेरा होना शुरू हो जाता है। जबकि गर्मियों के मौसम में शाम सात बजे के बाद अंधेरा होना शुरू होता है। सर्दियों के मौसम में अंधेरा होने पर विद्यार्थियों के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने का डर बना रहता है। जिलेभर में 723 राजकीय स्कूल स्कूल हैं, जिसमें से 423 प्राइमरी स्कूल हैं। जिलेभर के राजकीय स्कूलों में लगभग एक लाख विद्यार्थी (Jind School Timing) शिक्षा ग्रहण करते हैं।

Jind School Timing : 15 अक्टूबर को दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल का बदला था समय

इससे पहले 15 अक्टूबर को दोहरी शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के दोपहर वाली शिफ्ट के समय में बदलाव किया गया था। 15 अक्टूबर से दोपहर वाली शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम पांच बजकर 15 मिनट तक रहेगा, जबकि पहले पौने एक बजे से लेकर शाम सवा छह बजे तक स्कूलों का समय रहता था। डबल शिफ्ट वाले स्कूल में गर्मियों में दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम सवा छह बजे तक स्कूल का समय रहता है।

ये भी पढ़ें  Jind : हरियाणा के इस शहर में होगा टेलेंट का महासंग्राम, विजेताओं पर होगी रुपयों की बौछार
Jind School Timing School timings changed across the state including Jind, classes will be held from 930 am to 330 pm.
Jind School Timing School timings changed across the state including Jind, classes will be held from 930 am to 330 pm.

 

Jind School Timing : 15 नवंबर से बदला जाएगा स्कूलों का समय

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 15 नवंबर से स्कूलों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। इससे पहले 15 अक्टूबर को दोहरी शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की दोपहर वाली शिफ्ट के समय में बदलाव किया गया था। पहले दोपहर वाली शिफ्ट का समय दोपहर पौने एक बजे से लेकर शाम सवा छह बजे तक रहता था। अब अन्य राजकीय विद्यालयों का समय 15 नवंबर से बदल रहा है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now