Jind Police SI Dismissed : साइबर ठगों से सांठ-गांठ रखने वाला हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर नौकरी से बर्खास्त, एसपी ने की कार्रवाई

On: October 29, 2025 3:13 PM
Follow Us:
Jind Police SI Dismissed Haryana Police sub-inspector dismissed for colluding with cyber fraudsters, SP takes action

Jind Police SI Dismissed : हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर साइबर ठगों के साथ सांठ-गांठ रखता था। इसका पता चलते ही पुलिस कप्तान (SP) कुलदीप सिंह ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार, कर्तव्यहीनता किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग की शाख, ईमानदारी सर्वोपरि रहनी चाहिए।

मामला हरियाणा के जींद का है। जींद पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार साल 2000 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय वह उचाना थाना के अंतर्गत नाका ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस आयुक्त पंचकूला की रिपोर्ट के अनुसार सतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा नं.101 दिनांक 21.08.2025 धारा IT एक्ट, BNS, टेलीकम्युनिकेशन एक्ट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना साइबर क्राइम, पंचकूला (Jind Police SI Dismissed) में  सामने आया ।

Jind Police SI Dismissed : अवैध कॉल सेंटर चलाने के लिए लेता था प्रोटक्शन मनी 

इसमें जांच में सामने आया कि अवैध रूप से कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपी एसआई सतीश कुमार को “प्रोटेक्शन मनी” के रूप में रुपए देते थे। इससे स्पष्ट है कि आरोपी अधिकारी ने पुलिस वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, साथ ही विभाग की छवि को धूमिल किया है। ऐसे अधिकारी की सेवा में उपस्थिति न केवल विभागीय अनुशासन के लिए खतरा है बल्कि यह जनता के बीच पुलिस की साख को भी कमजोर करती है। इसलिए पुलिस सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार को नौकरी से डिसमिस (Jind Police SI Dismissed) कर दिया गया है। 

पुलिस कप्तान (Jind SP) कुलदीप सिंह ने कहा कि “हरियाणा पुलिस की वर्दी ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भाव का प्रतीक है । जो भी अधिकारी इन सिद्धांतों से भटकता है, उसके लिए पुलिस विभाग में कोई स्थान नहीं है । जींद पुलिस भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है।” जींद पुलिस आमजन को यह भरोसा दिलाती है कि जो भी पुलिस कर्मी विभाग की साख को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  Uchana Marriage : भाईचारा का संदेश देते हुए 50 किलोमीटर दूर के गांव में दिया बान्ना
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now