Jind : जींद में लगा मेगा रोजगार मेला, 35 कंपनियों ने लिया 833 विद्यार्थियों को इंटरव्यूज, 631 का सिलेक्शन

On: December 6, 2025 1:03 PM
Follow Us:
Jind Mega job fair held in Jind, 35 companies interviewed 833 students, 631 selected

Jind Rojgar Mela : जींद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 35 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। दिनभर आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में 833 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 631 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिढ़ा ने किया। अध्यक्षता कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के उप निदेशक संजीव शर्मा ने की। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि आज का युग कौशल का है। जो युवा तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण प्राप्त कर लेते हैं वे रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में योगदान (Jind Rojgar Mela) दे सकें।

Jind % विभिन्न ट्रेडों में प्राप्त कर सकते हैं छात्र छात्राएं रोजगार 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप निदेशक संजीव शर्मा ने कहा कि आइटीआइ संस्थान (ITI) सबसे कम समय में युवाओं को रोजगार योग्य बनाते हैं। यहां विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं न केवल कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं भी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। छात्रों को सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने की प्रेरणा दी और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल (ITI Principle) ने कहा कि आइटीआइ जींद सदैव प्रयासरत है कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और उद्योगों से सीधा संपर्क प्रदान किया जा सके, जिससे रोजगार के अवसर अधिक से अधिक बढ़ें। इस अवसर पर राजकीय आइटीआइ जुलाना के प्राचार्य राजेश कुंडू, राजकीय आइटीआई नरवाना के प्राचार्य ओमपाल, अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह, केवल सिंह, रमेश चंद्र, सोनू राम, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, शिक्षुता अनुदेशक ललित खटकड़ भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Jind Tahasildar : जींद में तहसीलदार पर लगे अपने कार्यालय में नहीं बैठने के आरोप, CTM ने किया तलब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment