Jind Job Fair : हरियाणा के जींद में 12 नवंबर यानि मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले युवाओं को 24 हजार रुपए तक की जॉब के ऑफर मिलेंगे। जींद की जिला रोजगार अधिकारी डा. अंजु नरवाल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय परिसर में बुधवार 12 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार मेले (Jind Job Fair) में एसआइएस सिक्योरिटी कंपनी के नियोक्ता भाग लेंगे तथा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।डा. नरवाल ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं, 12वीं या स्नातक पास होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों की आयु 19 से 42 वर्ष के मध्य तथा ऊंचाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। सिक्योरिटी गार्ड (Jind Job Fair) पद हेतु वेतनमान 18 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सुपरवाइजर पद हेतु 22 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति की संपूर्ण प्रक्रिया निश्शुल्क रहेगी। सभी इच्छुक अभ्यर्थी (Jind Job Fair) अपने साथ रोजगार पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।













