Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

On: February 16, 2026 8:24 AM
Follow Us:
Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : शैक्षणिक सत्र 2025-26 समाप्त होने पर राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए गए टैब वापस स्कूल में जमा करवाने को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार ई अधिगम योजना के तहत कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। इन विद्यार्थियों में से कुछ विद्यार्थी सैकेंडरी, उच्च विद्यालयों (10वीं कक्षा तक के) में पढ़ रहे हैं, जिन्हें 10वीं के बाद वर्तमान विद्यालय से किसी अन्य विद्यालय में जाना ही है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या बताया (Jind Education)

रितु पंघाल (जिला शिक्षा अधिकारी जींद) ने बताया है कि इसी तरह 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी वार्षिक परीक्षा पास करने उपरांत विद्यालय छोड़कर चले जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट्स जोकि विभाग की संपत्ति है, उनके आदान-प्रदान के लिए विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी किए जाने हैं। कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी द्वारा अपनी बोर्ड की परीक्षा के अंतिम दिन से पांच दिन के अंदर-अंदर विद्यालय में अपना टैबलेट, चार्जर व टैबलेट के साथ मिला सामान विद्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.
Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

 

स्कूल मुखिया व संबंधित कक्षा प्रभारी टेलीफोन के माध्यम से विद्यार्थियों को टैबलेट (Jind Education ) वापस करने के लिए सूचित करेंगे और यह स्कूल प्रबंधन समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में टैबलेट वापस जमा करवा दिए जाए। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के टैबलेट्स वापस लेने उपरांत स्टाक रजिस्टर (जो टैबलेट्स वितरित करते समय विद्यालय द्वारा पूर्व में बनाया गया है) में विद्यार्थी का नाम, एसआरएन नंबर, अभिभावकों के नाम, विद्यार्थी का आधार कार्ड का नंबर, टैबलेट का आइएमईआइ नंबर, वापस किए टैबलेट व चार्जर और अगर टैबलेट में कोई टूट-फूट है तो उसकी जानकारी भी रिकार्ड करनी होगी।

ये भी पढ़ें  Delhi-Mumbai expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ेगा ये शहर, तिगांव में बनेगा नया बाईपास

विद्यालय द्वारा ऐसे सभी विद्यार्थियों जिनके द्वारा टैबलेट विद्यालय में वापस जमा नहीं करवाए जाते हैं (यदि विद्यार्थी से टैबलेट गुम हो गया अथवा विद्यार्थी ने टैबलेट देने से मना कर दिया) की सूची बनाएं। इसके अलावा जो विद्यार्थी टैबलेट वापस नहीं करेंगे (टैबलेट गुम होने की स्थिति को छोड़कर) उनका परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा रोक लिया जाएगा व ऐसे विद्यार्थियों का परिणाम डिजीलाकर पर भी अपलोड नहीं किया जाएगा।

 

 

जो विद्यार्थी 10वीं के बाद उसी स्कूल में दाखिला लेंगे, उनसे वापस नहीं लिया जाएगा टैब (Jind Education)

10वीं कक्षा के बाद जो विद्यार्थी अपने वर्तमान विद्यालय (Jind Education) में ही कक्षा 11वीं में दाखिला लेंगे या पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक होंगे। उनसे टैबलेट वापस नहीं लिया जाना है। कक्षा 10वीं के वे विद्यार्थी, जो 11वीं कक्षा में किसी अन्य विद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, तो उनसे भी टैबलेट वापिस लिया जाएगा। विद्यार्थियों के टैबलेट व चार्जर को विद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब या अन्य स्थान पर सुरक्षित रखा जाए। विद्यालय मुखिया समय-समय पर टैबलेट का निरीक्षण करेंगे कि वह सुरक्षित रखे हैं। अगर कोई भी टैबलेट विद्यालय से चोरी हो जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी और एफआइआर भी संबंधित विद्यालय द्वारा दर्ज करवाई जाएगी।

टैबलेट वापस जमा करवाने को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के बाद पांच दिन के अंदर टैबलेट जमा करवाने होंगे। 10वीं कक्षा के जो विद्यार्थी 11वीं कक्षा में भी उसी स्कूल में दाखिले लेंगे, उनसे टैबलेट वापस नहीं लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  Education news : स्कूल छोड़ चुके बच्चों के हाथों में फिर से होंगी किताबें
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment