Jind drinking water recovery : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के 25 गांव में शुरू किए जल संरक्षण व पेयजल रिकवरी अभियान के जरिए 6310 घरों का सर्वे करके एक लाख 85 हजार 290 रुपये की पेयजल बिल रिकवरी की। इस दौरान 65 उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए और 16 अस्वच्छ कनेक्शन व कई लीकेज ठीक की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने गांव शामदो, लजवाना खुर्द, निढ़ाणा, मखंड, सिंगवाल, बरताना, पाजू खुर्द व अलेवा में अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान अलेवा खंड के खंड समन्वयक ईश्वर सिंह के नेतृत्व गांव शामदो व चांदपुर, जुलाना खंड समन्वयक सोमलता सैनी के नेतृत्व में लजवाना खुर्द, खंड समन्वयक दिनेश मलिक के नेतृत्व में निडाना व झांझ कलां, खंड समन्वयक कुशल शर्मा (Jind drinking water recovery) के नेतृत्व में मखंड, खंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिंगवाल व अंबरसर, खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल के नेतृत्व में भड़ताना व खंड समन्वयक बलवान के नेतृत्व में पाजू खुर्द में पेयजल रिकवरी अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत विभाग की संयुक्त टीम घर-घर जाकर पेयजल (Jind drinking water recovery) के बिल वितरित कर रही है। टीम द्वारा अवैध कनेक्शन काटने, अस्वच्छ कनेक्शन ठीक करवाने, लीकेज ठीक करवाने के साथ-साथ स्कूल कार्यक्रम, ग्राम सभा, ग्रुप मीटिंग व नोटिस देने का अभियान चलाया जा रहा है।










