Jind : साइबर ठग ने पुलिस की वर्दी पहन किया महिला को कॉल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, ऐसे बची ठगी से, लाखों रुपए बचे

On: November 26, 2025 8:46 AM
Follow Us:
Jind News Cyber ​​fraudster calls woman in police uniform, threatens digital arrest; this is how she escaped fraud, saves lakhs of rupees

Jind News Cyber Fraud : जींद : असली पुलिस वाट्सएप काल करने कि बजाय फिजिकल जांच करती है। इसी बात का पता होने के कारण एक महिला साइबर गैंग की साजिश का शिकार होने से बच पाई। एसपी ने पूरा वाकया बताया।

जींद पुलिस अधीक्षक (Jind SP) कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला को एक वाट्सएप वीडियो काल आया। स्क्रीन पर पुलिस की वर्दी, सील लगी फाइलें और गंभीर आवाज में साइबर ठग ने कहा कि आपके नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल सिम कार्ड मिला है। आप पर केस दर्ज है। आपको डिजिटल गिरफ्त में रखा जाएगा।

भ्रम, डर और मानसिक दबाव के चलते महिला लगभग धोखे के जाल में फंस चुकी थी। तभी उसे याद आया कि असली पुलिस तो फिजिकल जांच करती है। वाट्सएप काल पर कोई इस तरह की जांच असली पुलिस नहीं करती। महिला ने समझदारी दिखाते हुए साइबर ठग का फोन काट दिया। ठग के मोबाइल नंबर को ब्लाक करके महिला ने 1930 नंबर पर डायल करके ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Jind News : जागरुकता से इस साल 95 लोग बच चुके ठगी से 

महिला की समझदारी से उसे बैंक खाते में जमा लाखों रुपये बच गए। महिला ने पुलिस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के कारण ही वह ठगी का शिकार होने से बच पाई। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों का असर दिखाई देने लगा है। 2025 में अब तक 95 लोग साइबर ठगों का शिकार होने से बच गए हैं।

ये भी पढ़ें  Rs 10 Coin Jind : 10 रुपए का सिक्का लेने से मना नहीं करेंगे दुकानदार, जींद में व्यापारियों ने बैठक कर लिया फैसला

Jind : पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष कम हुए साइबर क्राइम के मामले

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि 2024 में साइबर क्राइम की कुल 3617 शिकायतें प्राप्त थी। इस वर्ष अब तक 2744 शिकायतें ही साइबर क्राइम की प्राप्त हुई हैं। 2024 में कुल 127 मुकदमे दर्ज हुए जबकि 2025 में अब तक 105 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जागरूकता तो आ रही है।

साल 2024 में गिरफ्तार किए गए 50 साइबर अभियुक्तों से 9 लाख 54 हजार 500 रुपये की राशि रिकवर की गई थी, इस वर्ष अब तक 81 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके 30 लाख 86 हजार 840 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment