Jind CRSU Update : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में CRSU ने जीते दो गोल्ड समेत 4 मेडल

On: December 4, 2025 8:58 AM
Follow Us:
CRSU Update CRSU won 4 medals including 2 gold in Khelo India University Games

Jind CRSU Update : राजस्थान में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक विभिन्न सात शहरों में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (Jind CRSU) का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत आयोजित इस पांचवें संस्करण में सीआरएसयू का 29 सदस्यीय दल कुश्ती, फेंसिंग, आर्चरी, बाक्सिंग, रग्बी और एथलेटिक्स सहित कई खेलों में हिस्सा ले रहा है।

Jind CRSU वीसी प्रोफेसर राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अकादमिक के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां आकर यह अनुभव हुआ कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले हमारे विद्यार्थी जन्मजात मजबूत, मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। केवल उन्हें तराशने की आवश्यकता है, ये पैदाइशी खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अभाव के बावजूद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Jind CRSU : कुश्ती में प्रमोद ने जीता गोल्ड मेडल 

भरतपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। कुश्ती कोच अमित ने बताया कि कुश्ती में प्रमोद कुमार ने 67 किलोग्राम ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक जीता है। हिमांशु ने 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक, संदीप 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है। एक से पांच दिसंबर तक आयोजित हो रही बाक्सिंग प्रतियोगिता में कुमारी पूजा ने 52 किलोग्राम में कांस्य पदक सुनिश्चित किया है।

टीम (Jind CRSU) कोच मेजर सुरेंद्र ने बताया कि पूजा ने शुरुआती मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और पदक पक्का कर लिया। एथलेटिक्स इवेंट में विश्वविद्यालय की धाविका कुमारी आशा ने 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय को एक और सफलता दिलाई है। टीम कोच डा. कृष्ण और खेल निदेशक डा. नरेश देशवाल ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पिछले पांच संस्करणों में सीआरएसयू हरियाणा (Jind CRSU) का सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में लगातार तीसरा स्थान बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें  77th republic day 2026 : 76वां या 77वां- इस बार कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा देश? इसको लेकर लोग हुए हुए कन्फ्यूज

उन्होंने बताया कि साल 2022 में विश्वविद्यालय देशभर में 14वें स्थान पर रहा था। इस बार भी विश्वविद्यालय पदक तालिका में मजबूत स्थिति बनाए हुए है। खेलों का समापन पांच दिसंबर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को वापसी पर वीसी और रजिस्ट्रार द्वारा सम्मानित (Jind CRSU) किया जाएगा। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment