Jewellery Businessman take decision : सर्राफा व्यापारियों ने किया एलान: अब आभूषण तभी मिलेंगे जब ग्राहक अपना चेहरा दिखाएगा

On: January 7, 2026 7:09 PM
Follow Us:
Jewellery businessmen take decision: Bullion traders announced: Now jewellery will be available only if the customer shows his face.

Jewellery Businessman take decision : सर्राफा व्यापारियों ने एक अलग तरह का ठोस कदम उठाया है कि, बता दें कि बिहार के जौहरियों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से निर्णय किया है कि वे चेहरा ढककर दुकान में आने वाले ग्राहकों को आभूषण नहीं बेचेंगे। व्यापारियों के एक संगठन ने बुधवार को यह सूचनाएं दी। आए जानें आगे विस्तार से…

नहीं मिलेगा सोना अब बिना चेहरा दिखाए (Jewellery Businessman take decision)

दरअसल् बता दें कि, ‘ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन’ (एआईजेजीएफ) की बिहार इकाई ने अपने सदस्यों से कहा कि वे ‘फेस मास्क’ पहनकर आने वाले ग्राहकों को आभूषण (Jewellery Businessman take decision) न तो दिखाएं और न ही बेचें। फेडरेशन की बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने मीडियाकर्मियों से चर्चा में कहा, “हमने यह फैसला लिया है कि जो ग्राहक चेहरा ढककर दुकान में आएंगे, उन्हें हम आभूषण नहीं बेचेंगे।

Jewellery businessmen take decision: Bullion traders announced: Now jewellery will be available only if the customer shows his face.
Jewellery businessmen take decision: Bullion traders announced: Now jewellery will be available only if the customer shows his face.

 

हिजाब पहनने वाली महिलाओं या फेस मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को आभूषण (Jewellery Businessman take decision) प्रदर्शित और बेचा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह अहम फैसला सुरक्षा कारणों और जौहरियों व ग्राहकों की सुरक्षा को हित में रखते हुए लिया गया है।

फैसला के पीछे यह है मुख्य कारण (Jewellery Businessman take decision)

जौहरियों के अनुसार, “देश के विभिन्न भागों में कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां नकाबपोश लुटेरों ने आभूषण की दुकानों को टार्गेट किया है।” उन्होंने कहा, “यदि ग्राहक चेहरा ढककर आभूषण की दुकान में एंट्री करते हैं तो उनकी पहचान नहीं हो पाती। इस कदम से चोरी की किसी घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के तहत ग्राहकों की पहचान करने में पुलिस को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने पीछली घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि, मार्च 2025 में भोजपुर जिले में नकाबपोश अपराधियों ने एक आभूषण दुकान से लगभग 25 करोड़ रुपये के गहने लूट लिए थे जबकि नवंबर में सिवान में भी एक दुकान में बड़ी लूट हुई थी।

ये भी पढ़ें  G RAM G Scheme : योजना के तहत सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड, जानिए पूरी जानकारी
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment