January Holidays : मौज मस्ती में बितेगी स्कली बच्चों की जनवरी, 19 छुट्टियां, देखें जनवरी के अवकाश

On: December 18, 2025 12:54 PM
Follow Us:
January Holidays List 2026 Schools, Government Offices Double Holidays

January Holidays 2026 : हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए गुड न्यूज है। जनवरी के महीने में सर्दी का सितम रहता है, इसलिए स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनवरी का महीना बच्चों के लिए मौज मस्ती से भरा होगा। जनवरी में बच्चों की 19 छुट्टियां हो सकती हैं। जी हां, आइए बताते हैं कि जनवरी में कब-कब और क्यों स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं, इसलिए 15 दिन तो सीधे ही छुट्टियां हो गई। इसके बाद 18 जनवरी को रविवार, 23 जनवरी को सर छोटूराम जयंती या बसंती पंचमी होगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 को प्रतिपूरक अवकाश होगा। इसलिए स्कूलों के हिसाब से देख जाए तो जनवरी में करीब 19 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

January Holidays : 7 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

स्कूलों के अलावा जनवरी माह में 7 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसमें 4 जनवरी को रविवार, 10 जनवरी को महीने का दूसरा शनिवार, 11 जनवरी को रविवार, 18 जनवरी को रविवार, 23 जनवरी को छोटूराम जयंती व बसंत पंचमी का अवकाश रहेगा, इसलिए सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को सरकारी अवकाश रहेगा।

January Holidays : जनवरी में दो दफा डबल छुट्टियां

जनवरी माह में दो बार ऐसे मौके आएंगे, जब दो-दो दिन की एक साथ छुट्टियां आएंगी। इसका फायदा उठाते हुए कर्मचारी अपना कहीं का टूर-ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। 10 और 11 जनवरी को शनिवार, रविवार का अवकाश तो वहीं 25 और 26 जनवरी को फिर से डबल छुट्टी होगी।

ये भी पढ़ें  Jind CRSU : चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों पर यौन शोषण के आरोप, 3 सस्पेंड, देखें व्हाट्सएप चैट
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment