IPS Suside case update : हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में रोहतक SP नरेंद्र बिजारनिया को हटाया, DGP भी बदलने की संभावना

On: October 11, 2025 12:26 PM
Follow Us:
IPS Suicide case update Rohtak SP Narendra Bijarnia removed, DGP likely to be replaced

IPS Suside case update : हरियाण में IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामला लगातार हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। मामले में सियासी पारा भी चरम पर पहुंच गया है। अभी तक मृतक आईपीएस पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। मामले में आईपीएस अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। एफआईआर में दर्ज नामों में से SP नरेंद्र बिजारनिया को रोहतक एसपी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे एसपी IPS सुरेंद्र भौरिया को लगाया गया है।

वहीं डीजीपी (DGP) बदले जाने की भी संभावनाएं तेज होती जा रही हैं। मृतक के परिवार वालों के आरोप हैं कि शव का जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाने के लिए डेड बॉडी को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है। आज उनके शव का पोस्टमार्टम हो सकता है।

IPS Suside case update : 14 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है केस

बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड (IPS Suside case update) मामले में 14 आईपीएस, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है इनमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल है। मृतक वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी और बाकी अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत देकर जांच की मांग सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) से की थी।

इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार बनाकर 14 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी FIR में सभी के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने BNS की धारा 108, 3(5), 3(1)(R) और SC, ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • हरियाणा के इन अधिकारियों पर हुआ है केस दर्ज
  • 1. शत्रुजीत कपूर, डीजीपी हरियाणा
  • 2. अमिताभ ढिल्लों, एडीजीपी
  • 3. संजय कुमार, ADGP, 1997 बैच
  • 4. पंकज नैन, IGP 2007 बैच
  • 5. कला रामचंद्रन, IPS, 1994 बैच
  • 6. संदीप खिरवार, IPS 1995 बैच
  • 7. सिबाश कविराज, IPS 1999 बैच
  • 8. मनोज यादव, पूर्व DGP, IPS 1988 बैच
  • 9. पीकेअग्रवाल, पूर्व डीजीपी, IPS 1988 बैच
  • 10. टीवीएसएन प्रसाद, IAS 1988 बैच
  • 11. नरेंद्र बिजारणिया, SP रोहतक
  • 12. राजीव अरोड़ा, पूर्व एसीएस
  • 13. कुलिवंदर सिंह, IG मधुवन
  • 14. माटा रवि किरन, ADGP, करनाल रेंज
ये भी पढ़ें  Shamli-Gorakhpur Express-way : 750 किमी लंबे 35 हजार करोड़ के 6 लेन एक्सप्रेसवे प्रोजक्ट की DPR फाइनल, 19 शहरों को जोड़ेगा

 

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद