Indian Union Budget 2026 : भारत में जारी हुआ वित्तिय बजट से क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? वित्त मंत्री ने किए एलान, देखें लिस्ट

On: February 1, 2026 7:33 PM
Follow Us:
Indian Union Budget 2026: What has become cheaper and what has become more expensive in the Indian financial budget? The Ministry of Finance has released an advertisement, see the list.

Indian Union Budget 2026 : भारत में आज फिर पहले की तरह एक वर्ष के बाद वित्तिय बजट जारी किया गया है। इस बजट को सरकार ने भारत विकसित 2047 के आधार पर पेश किया है। बता दें कि भारत सरकार में केंद्रीय  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का घोषणाएं की है। बजट पेश करते हुए अपने भाषण में के वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अतरिक्त जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा। आए जानें आगे विस्तार से आज बजट में आम आदमी के जीवन से जुड़ी वस्तुएं महंगी हुई या फिर सस्ती?

हेल्थ से जुड़ी ये सामग्री सस्ते होंगी (Indian Union Budget 2026)

  • भारतीय आम नागरिकों को 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती उपलब्ध होंगी।
  • वहीं कैंसर की 17 दवाएं सस्ती उपलब्ध होंगी।
  • शुगर की दवाई भी सस्ती उपलब्ध करवाई जाएगी
  • विदेश यात्रा पहले से दवाएं सस्ती उपलब्ध होगीं।
  • वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री ने दावा किया है कि सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा कि है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • वहीं इसी बजट के निमित 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी।
  • मंत्री ने दवाओं और मेडिकल डिवाइज पर कस्टम ड्यूटी घटाने का घोषणा कि है।
Indian Union Budget 2026: What has become cheaper and what has become more expensive in the Indian financial budget? The Ministry of Finance has released an advertisement, see the list.
Indian Union Budget 2026: What has become cheaper and what has become more expensive in the Indian financial budget? The Ministry of Finance has released an advertisement, see the list.

स्मार्टफोन और टैबलेट भी होंगे सस्ते (Indian Union Budget 2026)

भारत सरकार की तरफ से बजट में मेक-इन-इंडिया को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई अहम घोषणा हैं। इसके चलते देश में तैयार होने वाले स्मार्टफोन और टैबलेटों की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस तरह भारतीय मार्केट में एक तरह से मजबूती देने के लिए सरकार की तरफ से प्रयास रहेगा। वहीं भारतीय कंपनियों में बने स्मार्टफोन और टैबलेट का प्रोडक्शन भी बढ़ेगा और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग मजबूत होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा किफायती डिवाइस मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ें  Galaxy A07 5G Offer : Samsung का 6,000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्ट फोन, मिल रहा सस्ते दामों! जानिए यहां खास ऑफर

भारत में ये प्रोडक्ट हो जाएंगे महंगे (Indian Union Budget 2026)

भारत सरकार में वित्त मंत्री ने भाषण देते हुए सूचित किया है कि शराब, स्कैप और खनिज महंगे हो जाएंगे। वहीं उन्होंने ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026‑27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP के 4.3% रहने का संभावना है। वहीं शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो, केंद्र सरकार भारत के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment