Indian Train Coach Links : फरवरी में यात्रियों को मिलने जा रही है राहत, 42 ट्रेनों में जुड़ेंगे ज्यादात्तर कोच

On: January 28, 2026 9:44 AM
Follow Us:
Indian Train Coach Links: Passengers are going to get relief in February, most of the coaches will be added to 42 trains.

Indian Train Coach Links : भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित रुप से उपलब्ध करवाने के लिए रेवाड़ी के रास्ते चलने वाले 42 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। भारतीय उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के मुताबिक, गाड़ी संख्या 22471/22472, लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से एक से 28 फरवरी तक और दिल्ली सराय से 3 फरवरी से 2 मार्च तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों में इजाफा किया गया है।

दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन के कोच बढ़े (Indian Train Coach Links)

भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 28 फरवरी तक और उदयपुर सिटी से 2 फरवरी से 3 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। वहीं, गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 2 से 28 फरवरी तक एक वातानुकुलिन कुर्सीयान, गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 1 से 28 फरवरी तक एवं इंदौर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान व तीन साधारण श्रेणी डिब्बों में इजाफा किया है।

Indian Train Coach Links: Passengers are going to get relief in February, most of the coaches will be added to 42 trains.
Indian Train Coach Links: Passengers are going to get relief in February, most of the coaches will be added to 42 trains.

 

अजमेर- बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल ट्रेन में भी कोच बढ़ेगें (Indian Train Coach Links)

भारतीय रेलवे विभाग के अनुसार, गाड़ी संख्या 09653/09654, अजमेर- बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल ट्रेन में अजमेर से 7 से 28 फरवरी तक एवं बांद्रा टर्मिनस से 8 फरवरी से 1 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रेन और गाड़ी संख्या 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलिन कुर्सीयानकी अस्थाई बढोतरी की है।

ये भी पढ़ें  realme P4 Power price leak : 10000mAh बैटरी वाले फोन realme P4 Power का प्राइस हुआ लीक! जानें यहां इंडिया में कब लॉन्च होगा ये फोन

रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में बढ़े डिब्बे (Indian Train Coach Links)

भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 से 28 फरवरी तक एवं दिल्ली से 2 फरवरी से 1 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है। गाड़ी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन व गाड़ी संख्या 19620/19619, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 59630/59629, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा ट्रेन, गाड़ी संख्या 09635/09636, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं।

Indian Train Coach Links: Passengers are going to get relief in February, most of the coaches will be added to 42 trains.
Indian Train Coach Links: Passengers are going to get relief in February, most of the coaches will be added to 42 trains.

 

भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में बढ़ें कोच (Indian Train Coach Links)

वहीं गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में 2 फरवरी से 1 मार्च तक तीन द्वितीय स्थानीय श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं। गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 3 फरवरी से 2 मार्च तक एवं मथुरा से 4 फरवरी से 3 मार्च तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं। गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से 1 से 28 फरवरी तक एवं जयपुर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों का इजाफा हुआ है।

ऐसे में भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन में 2 फरवरी से 1 मार्च तक दो स्थानीय श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं। गाड़ी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन जयपुर से 3 फरवरी से 2 मार्च तक एवं बठिंडा से 4 फरवरी से 3 मार्च तक दो साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की गई है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment