Indian Bank Money Growth : इंडियन बैंक ने ग्राहकों और निवेशकों दी बड़ी खुशखबरी, तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 8 फीसदी बढ़ा

On: January 24, 2026 12:54 PM
Follow Us:
Indian Bank Money Growth: Indian Bank gave great news to customers and investors, net profit increased by about 8 percent in the third quarter

Indian Bank Money Growth : देशभर में इंडियन बैंक के ग्राहकों और निवेशकों के लिए अहम एवं खुशी की सूचनाएं सामने आई हैं। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 7.33 फीसदी से ऊपर करीब 8 फीसदी बढ़कर 3,061 करोड़ रुपये रही।

पिछले वर्ष की तिमाही में कितना दर्ज किया था ? (Indian Bank Money Growth)

ग्राहकों को बता दें कि, इंडियन बैंक ने बीते वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 2,852 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ रिकार्ड किया था। जोकि नियमित रुप से रहा था, वैसे चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 19,663 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17,912 करोड़ रुपये थी।

Indian Bank Money Growth: Indian Bank gave great news to customers and investors, net profit increased by about 8 percent in the third quarter
Indian Bank Money Growth: Indian Bank gave great news to customers and investors, net profit increased by about 8 percent in the third quarter

 

कितनी फीसदी बढ़ी दर ? (Indian Bank Money Growth)

इंडियन बैंक ने हाल ही एक बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 7.50 प्रतिशत बढ़कर 6,896 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,415 करोड़ रुपये थी। बैंक का प्रावधान और आकस्मिक व्यय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 857 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,059 करोड़ रुपये था।

एनपीए सुधरकर 2.23 फीसदी पर आई (Indian Bank Money Growth)

अहम बात यह है कि, परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सुधरकर 2.23 फीसदी पर आ गईं, जो एक वर्ष पहले 3.26 फीसदी थी। मूल्य के संदर्भ में, आलोच्य तिमाही के अवसर सकल एनपीए 14,268 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में यह 18,208 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें  Sona Chandi Price : सोने-चांदी के भाव छू रहे आसमान, क्या है आज सोने का भाव, देखें चांदी का भाव
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment