Indian Army : पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब पर संसद में मचा पूरा बवाल, ‘भिड़’ गए रक्षा मंत्री और राहुल गांधी

On: February 3, 2026 8:31 AM
Follow Us:
Indian Army: Former Army Chief Naravane's book sparks uproar in Parliament, with Defence Minister Rahul Gandhi clashing.

Indian Army : भारतीय संसद में कल यानि 2 फरवरी 2026 को बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी के एक बयान पर राजनीतिक गलियारों में पूरा बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल् बता दें कि कांग्रेस नेता ने भारत सरकार को घेरने के लिए पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का खुलासा किया। जिसमें अग्निपथ योजना और चीन सीमा विवाद का खुलासा है। इसी निमित राहुल गांधी ने अपने संबोधन में किताब के हवाले से कहा है कि इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का खुलासा है। राहुल ने यह भी कहा कि नरवणे जी ने कहा कि उनका संस्मरण है, सरकार उसे प्रकाशित नहीं होने दे रही है। नेता प्रतिपक्ष ने इसके आगे कहा कि नरवणे ने पीएम मोदी राजनाथ सिंह के बारे में बोला है।

भिड़ गए राहुल और राजनाथ सिंह (Indian Army)

बजट सदन में नेता प्रतिपक्ष के इतना बोलते ही राजनाथ सिंह सहित कई भाजपा सांसद विरोध में खड़े हो गए। इस दौरान जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा वह पुस्तक पब्लिश हुई ही नहीं। राहुल गांधी उस पुस्तक को पेश करना चाहते हैं, इसके बाद रक्षा मंत्री के स्पोर्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने विवाद का निपटारा स्वयं कर दिया है। उन्होंने स्वयं कहा है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, जब पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है तो उसका जिक्र सदन में कैसे हो सकता है?

Indian Army: Former Army Chief Naravane's book sparks uproar in Parliament, with Defence Minister Rahul Gandhi clashing.
Indian Army: Former Army Chief Naravane’s book sparks uproar in Parliament, with Defence Minister Rahul Gandhi clashing.

पूर्व आर्मी चीफ की किताब में ऐसा क्या है ? जिस पर विवाद खड़ा हो गया (Indian Army)

भारतीय संसद में राहुल गांधी जिस किताब का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम “Four Star Destiny” है। बता दें कि यह किताब पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे का संस्मरण है। इसमें उन्होंने अग्निपथ योजना, भारत -चीन सीमा विवाद का खुलासा है। दरअसल् इस किताब का लंबा ट्रांसलेशन कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया है। जिसका सार है कि ” चीन की सेना ने लद्दाख की एक रणनीतिक चोटी पर कब्जा कर लिया था, जिसका रेचिन ला के पास थी। उस पहाड़ी इस दौरान उसकी कुछ दूरी पर भारतीय सेना भी मौजूद थी, किंतु सेना की तरफ से आर्मी चीफ को सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि सीमा पर टकराव की स्थिति बन रही है। इसके पश्चात नरवणे ने रक्षा मंत्री, सीडीएस, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को फोन किया, इसके कुछ देर बाद यह रक्षा मंत्री ने नरवणे को फोन किया और उनके विवेक पर पूरा मामला छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें  Aasiya Begum Success Story : शहीद की पत्नी ने नहीं मानी हार, जीरो से किया स्टार्टअप! अब लाखों रुपये की इनकम...
Indian Army: Former Army Chief Naravane's book sparks uproar in Parliament, with Defence Minister Rahul Gandhi clashing.
Indian Army: Former Army Chief Naravane’s book sparks uproar in Parliament, with Defence Minister Rahul Gandhi clashing.

 

अग्निपथ पर नरवणे ने क्या आलेखित किया है ? (Indian Army)

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरवणे ने अपनी किताब में लिखा कि भारत सरकार की अग्निपथ योजना के ऐलान ने तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) को चौंका दिया था। इसके आगे ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में आलेखित है कि उन्होंने 2020 में PM मोदी को ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ स्कीम का प्रस्ताव दिया था। हालांकि इसमें अग्निवीरों की तरह ही जवानों को कुछ समय के लिए भर्ती करने का सुझाव दिया था, जो केवल इंडियन आर्मी के लिए मान्य था। किंतु कुछ टाइम के बाद पीएमओ कार्यालय अग्निपथ योजना लेकर आया, जिसमें तीनों सेनाओं को शामिल किया गया था। यह योजना आर्मी से ज्यादा नेवी और एयरफोर्स के लिए चौकाने वाला था।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment