India richest woman Savitri Jindal : इंडिया की सबसे अमीर महिला बनी सावित्री जिंदल, फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी, अडाणी के बाद तीसरे नंबर पर

On: October 10, 2025 7:26 AM
Follow Us:
India richest woman Savitri Jindal business

India richest woman Savitri Jindal : साल 2025 की फोर्ब्स की रिच लिस्ट जारी हो गई है। इसमें हरियाणा की सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। पूरे देश की बात करें तो सावित्री जिंदल का अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी के बाद तीसरा स्थान है लेकिन महिलाओं की बात करें तो सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर है। पूरे विश्व की बात करें तो सावित्री जिंदल का लिस्ट में 48वां स्थान है।

इससे पहले अप्रैल महीने में भी फोर्ब्स बिलियनेयर की लिस्ट जारी हुई थी, उसमें सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर थी। अब छह महीने बाद जारी हुई लिस्ट में उनकी संपत्ति 4.1 बिलियन डॉलर बढ़कर 39.6 बिलियन डॉलर हो गई है। सावित्री जिंदल (India richest woman Savitri Jindal) के नेतृत्व में जिंदल समूह लगातार तरक्की कर रहा है। इससे नेटवर्थ लगातार बढ़ी है। वर्तमान में सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा सीट विधायक भी हैं और उनका बेटा नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सांसद हैं।

दूसरे विश्वयुद्ध में आया था व्यापार का आइडिया

हिसार के नलवा निवासी ओपी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल (India richest woman Savitri Jindal) फिलहाल हिसार में ही रह रही हैं। ओपी जिंदल छठी कक्षा से ही पढ़ाई बीच में छोड़ कामधंधा के सिलसिले में घर से बाहर निकल गए थे। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान असम में अमेरिकी फौजी अपना डेरा जमाए हुए थे तो यहां युद्ध के बाद उनका इस्पतात और लोहे का बहुत सा माल यहीं छोड़कर चले गए थे।

ये भी पढ़ें  CRSU Jind : सीआरएसयू की छात्रा के अंकों में छेड़खानी करने पर एफआइआर दर्ज करने के आदेश
India richest woman Savitri Jindal business
India richest woman Savitri Jindal business

 

यहां से ओपी जिंदल को व्यापार का आइडिया आया और साल 1952 में ओपी जिंदल ने कोलकाता के पास लिलुआ में पाइप बेंड और सॉकेट बनाने की फैक्ट्री लगाई। यहां से शुरू हुआ सफर आज पूरे देश ही नहीं, विदेशों में भी फैला हुआ है।

India richest woman Savitri Jindal : हिसार में बाल्टी बनाने की फैक्ट्री लगाई

1960 के करीब ओपी जिंदल ने हिसार में आकर बाल्टी फैक्ट्री लगाई। यहां से कमाई आने लगी तो 1962 में जिंदल इंडिया लिमिटेड हिसार में भी फैक्ट्री खोल दी। इसके बाद 1969 में जिंदल स्ट्रिप्स लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री खोली। आज इसका नाम स्टेनलेस है। अब जिंदल ग्रुप का देश विदेश में इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे में निवेश है।

2005 में हेलिकॉप्टर क्रैश में ओपी जिंदल की मौत हो गई। इसमें उनकी कंपनी का उनके चार बेटों के बीच बंटवारा हो गया। ओपी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद बिजनेस संभाला और राजनीति में भी हाथ आजमाए। सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा और जीतकर राजनीति में एंट्री की। लगातार दो चुनाव जीतकर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी।

India richest woman Savitri Jindal business :  ये बिजनेस फैला है जिंदल परिवार का

जिंदल समूह की अध्यक्ष का साम्राज्य इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में फैला हुआ है। ओपी जिंदल के मुंबई स्थित बेटे सज्जन जिंदल, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसडब्ल्यू सीमेंट और जेएसडब्ल्यू पेंट्स का नेतृत्व करते हैं और उन्होंने 2023 में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर को सार्वजनिक किया। 2024 में, उन्होंने चीन की SIC मोटर की सहायक कंपनी MG मोटर इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करके इलेक्ट्रिक वाहनों में विस्तार किया। दिल्ली स्थित नवीन जिंदल, जिंदल स्टील एंड पावर का प्रबंधन करते हैं।

ये भी पढ़ें  Hansi District : हांसी जिले का गैजेट नोटिफिकेशन जारी, आज से हरियाणा में 23 जिले, 110 गांव होंगे शामिल
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now