Haryana IAS Joining : हरियाणा में 6 नए IAS अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इसी साल अप्रैल महीने में UPSC द्वारा 2024-25 का रिजल्ट निकाला गया था। इन्हीं में से 6 अधिकारी हरियाणा को मिले हैं। ऑल इंडिया में दूसरा रैंक लेकर आने वाली हिसार की हर्षिता को हरियाणा कैडर नहीं मिल पाया है।
दरअसल हर्षिता बचपन से ही अपने पिता के साथ गुजरात में रह रही थी और वहीं का उनका एड्रेस था, इसलिए उन्हें गुजरात कैडर ही अलॉट हो गया है। वहीं 6 अधिकारियों में 2 अधिकारी हरियाणा के ही हैं जबकि चार आसपास के दूसरे (IAS Joining) प्रदेशों के हैं। हरियाणा के रहने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल का 9वां रैंक था लेकिन उन्हें हरियाणा कैडर नहीं मिल पाया। उत्तर प्रदेश में बतौर IAS अधिकारी आदित्य अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा हरियाणा के ही दीपक गोदारा को भी एजीएम UT कैडर मिला है।
IAS Joining : हरियाणवियों को मिला उत्तराखंड, हिमाचल कैडर
हरियाणा के ही तेजस्व, जिन्होंने 308वां रैंक हासिल किया था, उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर अलॉट किया गया है। 376वां रैंक प्राप्त करने वाले हरियाणा के जितेंद्र कुमार को एजीएम UT कैडर मिला। 439वें रैंक पर रहे हरियाणा के विशाल को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने बताया कि मई में केंद्र के DOPT विभाग ने हरियाणा समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा था, जिसमें नव चयनित IAS अधिकारियों के लिए प्रत्येक राज्य में कितनी रिक्तियां हैं, उनकी श्रेणी (इनसाइडर-आउटसाइडर) और जाति विवरण मांगा गया था।
IAS Joining : हरियाणा में दो हरियाणवी और चार बाहर के IAS नियुक्त
हरियाणा को मिले 6 IAS अफसरों में से दो आईएएस अफसर तो हरियाणवी हैं जबकि चार उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के हैं। दरअसल हरियाणा कैडर के लिए कुल 6 रिक्तियां थीं। इनमें से 4 आउटसाइडर यानी बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए थीं। जिनमें 3 EWS (अनारक्षित) और 1 SC (अनुसूचित जाति) केटेगरी का था। बाकी 2 इनसाइडर, यानी हरियाणा के मूल निवासियों के लिए थे। इनमें से 1 OBC और 1 ST (अनुसूचित जनजाति) का पद था। चूंकि हरियाणा में ST के लिए आरक्षण नहीं है, इसलिए इस बार इनसाइडर ST की रिक्ति को इनसाइडर OBC के लिए बदल दिया गया।








