HSSC : हरियाण में ग्रुप C के तहत ड्राइवर भर्ती के नियम बदले, अब ये होगी शर्तें, देखें पूरी जानकारी

On: December 17, 2025 12:42 PM
Follow Us:
HSSC Haryana Group C driver bharti rules change

HSSC : हरियाणा में ग्रुप C के तहत ड्राइवर भर्ती के नियम बदलने जा रहे है। इसे लेकर भर्ती प्रक्रिया, सेवा शर्तों में एकरुपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ड्राइवर भर्ती को भी समान सेवा नियम बनाया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू करते हुए लैटर जारी किया गया है।

इस लैटर में सरकार के ACS अनुराग रस्तोगी ने 31 दिसंबर, 2025 तक प्रारूप नियमों पर अपने सुझाव और टिप्पणियां भेजने के लिए कहा गया है। ये नए नियम ‘हरियाणा ग्रुप-सी चालक (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम, 2025’ के नाम से जाने जाएंगे और ये आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे।

इन नियमों के अनुसार, चालक पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक तथा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

HSSC : 12वीं या इसके समकक्ष योग्यता मानी जाएगी वैध

नए प्रारूप के तहत ड्राइवर भर्ती के लिए 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष योग्यता को मान्य किया जाएगा। इसके अलावा हेवी या लाइट लाइसेंस कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए। अगर अभ्यर्थी एग्जाम पास करते हैं तो उसके बाद ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा, जो पास करना जरूरी होगा।

सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए दसवीं कक्षा तक पर हिंदी या संस्कृत विषय अथवा उच्च स्तर पर हिंदी विषय उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा ड्राइवर पद के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसके साथ-साथ संबंधित विभाग के सेवा नियमों के अनुसार लाइट हैवी वाहन चलाने की दक्षता परीक्षा (स्किल टैस्ट) भी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें  Haryana illegal colony : प्रदेश सरकार ने किया बड़ा एलान, सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनी होगी नियमित; मिलेंगी अब ये सुविधाएं
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म

Leave a Comment