HR88B8888 : पहले लगी थी 1 करोड़ 17 लाख की बोली, दोबारा कैथल की महिला ने 26.71 लाख में खरीदा VIP व्हीकल नंबर

On: December 10, 2025 7:10 PM
Follow Us:
HR88B8888 Initially bid for Rs 1.17 crore, a woman from Kaithal bought the VIP vehicle number for Rs 26.71 lakh.

VIP Number HR88B8888 : एक सप्ताह पहले जिस वीआईपी व्हीकल नंबर प्लेट के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली हुई थी, वह नंबर दोबारा हुई नीलामी में 26 लाख 71 हजार रुपए में बिका। कैथल की सुषमा नाम की महिला ने इस VIP नंबर (HR88B8888) को ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा है। इससे पहले इस नंबर पर 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली हिसार के सुधीर ने लगाई थी लेकिन सुधीर समय पर रुपए नहीं जमा करवा पाया, इसलिए नीलामी रद्द हो गई थी।

हालांकि इस मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने सुधीर की संपत्ति की जांच के भी आदेश दे दिए थे। दरअसल पिछले सप्ताह हुई ऑनलाइन ऑक्शन में HR-88 B-8888 नंबर के लिए 50 हजार से बोली शुरू हुई थी जो बढ़ते-बढ़ते 1 करोड़ 17 लाख रुपए पर पहुंच गई थी। इसके बाद बोलीदाता को 4 दिन में 1 करोड़ 17 लाख रुपए जमा करवाने थे लेकिन वह राशि जमा नहीं करवा पाया, इसलिए नीलामी को रद्द कर दिया गया और दोबारा से इस नंबर (HR88B8888) के लिए नीलामी हुई।

HR88B8888 : कैसे होती है फैंसी नंबर की ऑनलाइन नीलामी?

हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक इच्छुक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है और उसी दिन नीलामी का परिणाम घोषित किया जाता है।

HR88B8888 : से होती है नीलामी प्रक्रिया

  • 2023 से पहले: मैनुअल आवंटन, जहां रिजर्व प्राइस (जैसे 001 के लिए ₹5 लाख) पर नंबर मिल जाते थे। इससे भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं।
  • 2023: ई-ऑक्शन शुरू, fancy.parivahan.gov.in पर साप्ताहिक साइकिल। रजिस्ट्रेशन 8 दिन पहले, बोली 3 दिन।
  • 2024: जून में सॉफ्टवेयर लॉन्च हुआ, जिसमें पूर्ण रूप से ई-प्रक्रिया होने लगी। अब हर RTO में साप्ताहिक नीलामी।
  • 2025: बोली की सीमा बढ़ी, अब ₹1,000 के इंक्रीमेंट में बोली। विजेता को SMS/ईमेल से सूचना, और 5 दिनों में भुगतान।
ये भी पढ़ें  Jind court News : जमीनी विवाद में हत्या के दोषी काला छात्तर को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, एक लाख जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment