Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

On: February 17, 2026 5:21 PM
Follow Us:
Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : पिछले कुछ सर्दियों के दिनों से कोहरे की वजह पिछले दो महीने से रद्द चल रही लंबी दूरी की खास ट्रेनों को रेलवे ने होली से पहले फिर पटरी पर उतारने की तैयारी आरंभ कर दी है। इससे रुड़की और लक्सर जैसे इलाकों के यात्रियों को बड़ी राहत की सांस मिलने वाली है।

कब से रद्द थी ट्रेनें ? (Holi Special Train)

बता दें कि भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा 1 दिसंबर 2025 से घने कोहरे के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। इनमें रुड़की में ठहराव करने वाली 14523 हरिहर एक्सप्रेस और 14615 लालकुआं एक्सप्रेस शामिल थीं। ट्रेनों के बंद रहने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ी।

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume
Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

 

रेलवे अधिकारियों ने लिया फैसला (Holi Special Train)

भारतीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मौसम में सुधार और कोहरे की तीव्रता कम होने के बाद ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से पुनः संचालित करने का अहम फैसला लिया गया है। बता दें कि होली को देखते हुए यह फैसला विशेष रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि त्योहार के टाइम यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि होती है। रेलयात्रियों के मुताबिक ट्रेनों के दोबारा आरंभ होने से त्योहार पर घर लौटने की ढेंशन ज्यादा हद तक कम होगी।

रेलवे प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अगले 10 दिनों में इन सभी ट्रेनों का नियमित संचालन बहाल करने की तैयारी है। जिससे क्षेत्र की रेल यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  Sonipat Transit Hub : हरियाणा के इस जिले में बनेगा देश का शानदार ट्रांजिट हब, मिलेगी यात्रियों को ये बेहत्तर सुविधाएं
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment