HKRN Employee Security : हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों तथा कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। इन कर्मचारियों को जल्द ही जॉब सिक्योरिटी मिलने वाली है। इसको लेकर आवेदन के लिए तैयारी के रुप में पोर्टल का ट्रायल शुरू हो गया है। सूत्रो के हवाले से सूचनाएं मिली है, सीएम सैनी अगले सप्ताह इस पोर्टल को लॉन्च करेंगे। ट्रायल के बाद इसे सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के लिए ओपन कर दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करना होगा।
कितने वर्ष के बाद मिलती है जॉब सिक्योरिटी? (HKRN Employee Security)
पाठकों को बता दें कि हरियाणा के एक्स सीएम मनोहर लाल खट्टर के समय से ही सरकारी विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से की जा रही है। पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने HKRN के जरिए सर्विस के 5 वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देना का फैसला लिया है।

पोर्टल में क्या परेशानी आ रही थी ?
HKRN Employee Security)
दरअसल् प्रदेश सरकार ने 1 नवंबर को ई-रजिस्ट्री प्रणाली की शुरूआत की थी, हालांकि इस ऑनलाइन सिस्टम के स्टार्ट होने के पश्चात कई परेशानियां आई। इससे सबक लेते हुए अब प्रदेश सरकार ने जॉब सिक्योरिटी पोर्टल को शुरू करने के लिए पहले ट्रायल कर रही है। सरकार देखना चाहती है कि इस पोर्टल में जो भी समस्याएं आएं उसे पहले ही दूर कर दिया जाए। वैसे यह पोर्टल बनाने का कार्य लोकसभा चुनाव के बाद 1 वर्ष लेट पर चल रहा था, इसी वजह से हरियाणा सरकार से कर्मचारी ज्यादा रोष दिखने को मिल रहा हैं।














