Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

On: January 2, 2026 8:38 AM
Follow Us:
Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather update : हरियाणा में IMD द्वारा हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी समेत 12 शहरों में आज कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी जिलों में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के 15 शहर ऐसे हैं, जहां अधिकतम तापमान 15 से ऊपर नहीं जा रहा है। हालांकि कुछ जिलों में आज धूप निकलने के आसार हैं लेकिन सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार नए साल पर भी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शहर दिन में सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा 15 शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया। सोनीपत, पलवल व अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाया है। सूबे के 12 जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी, पलवल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

Haryana weather : 7 जनवरी तक ये रहेगा मौसम का मिजाज

हिसार की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 जनवरी से 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। 3 और 4 जनवरी को भी कई स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 5 जनवरी के बाद कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन (Haryana weather) धुंध का असर बना रहेगा।

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future
Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : कोल्ड डे कब माना जाता है

मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड डे तब माना है जब लगातार दो दिनों तक किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 ℃ से कम हो जाता है, जबकि अधिकतम तापमान (या दिन का तापमान) सामान्य से 4.5 से 6.4 ℃ कम हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7°C नीचे दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 18°C रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C अधिक रहा।

ये भी पढ़ें  Haryana Mausam Update : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाले मौसम का दौर शुरू, 14 जिलों में गहरी धुंध, कोल्ड डे अलर्ट

सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 5.5°C दर्ज किया गया। हरियाणा के 15 शहरों में तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा इसमें अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिले शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Good news for the unemployed: Start up in this field for just this much money! You'll earn lakhs of rupees annually.

Startup Business Idea : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपयों में करे इस फिल्ड में स्टार्टअप! सालाना कमाओगे लाखों रुपया

Leave a Comment