Haryana Transfer List : हरियाणा में बड़े स्तर पर आईएएस (IAS) और (HCS) अफसरों के तबादले हुए हैं। सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में साल 2018 से 2023 बैच के 6 IAS अधिकारी तथा 21 HCS अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें इधर से उधर ट्रांसफर किया गया है। जींद के एडीसी विवेक आर्य को कुरुक्षेत्र ADC लगाया गया है। IAS विवेक आर्य के पास जींद के एडीसी के अलावा जिला परिषद सीईओ का भी चार्ज था।
जिन 6 IAS अधिकारियों (IAS Transfer List)का ट्रांसफर किया गया है, उनमें IAS योगेश कुमार, IAS सुभिता ढाका, IAS जयदीप कुमार, IAS सोनू भट्ट, IAS विवेक आर्य, IAS अभिनव सिवाच के नाम शामिल हैं। तो वहीं HCS अधिकारियों (HCS Transfer List) में HCS वत्सल वशिष्ठ, HCS योगेश मेहता, HCS प्रदीप कुमार, HCS डॉ. सुशील कुमार, HCS विराट, HCS तरुण कुमार, HCS भारत भूषण, HCS गौरव कुमार, HCS रीचा, HCS मेजर गायत्री अहलावत, HCS प्रदीप अहलावत, HCS सुमित सिहाग, HCS प्रदीप कुमार, HCS अनिल यादव, HCS सुशील कुमार, HCS धीरज चहल, HCS अनिल कुमार दून, HCS अंकिता, HCS अप्रतिम सिंह, HCS प्रीति रावत और HCS सुरेश के नाम शामिल हैं।











