Haryana Sona Chandi k Rate : सोने की कीमतें गिरी, चांदी की बढ़ी, देखें 13 नवंबर के गोल्ड सिल्वर प्राइस

On: November 13, 2025 7:36 AM
Follow Us:
Sona Chandi price 12 january 2026

Haryana Sona Chandi k Rate : हरियाणा समेत देश भर में सोने की कीमतों में उतारचढ़ाव चल रहा है। आज यानि 13 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट तो चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी दर्ज की गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सोनेचांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं। आइए आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने के भाव क्या चल रहे हैं, इसके बारे में बताते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 13 नवंबर वीरवार सुबह (Sona Chandi k Rate) तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,23,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले सोने की कीमतें 1 लाख 24 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही थी। वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर 1,56,705 रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जो एक दिन पहले ही 1 लाख 53 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने (Gold Rate Today) का भाव बढ़कर 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत (Silver Rate today) भी बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।

13 November सोने-चांदी का भाव (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोने-चांदी की शुद्धता    रेट
  • सोना 24 कैरेट            123913 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट            123417 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट            113504 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट            92935 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट           72489 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999                156705 रुपये प्रति किलोग्राम
ये भी पढ़ें  today Gold-Silver price Update : त्यौहारों के सीजन में सोना-चांदी चढ़ते भावों ने फिर बढ़ाई ग्राहकों की समस्या, जानिए यहां सोना चांदी के ताजा भाव

हरियाणा में क्या चल रहे सोने-चांदी के भाव (Haryana Sona Chandi k Rate)

हरियाणा में Sona Chandi k Rate की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम। 22 कैरेट सोना भी 1 लाख 19 हजार के आसपास चल रहा है। इससे पहले 11 नवंबर को हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक दर्ज की गई थी। इस हिसाब से सोने की कीमत में उछाल है लेकिन IBJA जैसी बड़ी साइटों के अनुसार दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। हरियाणा में चादी की कीमत आज 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now