Haryana Smart Village street : प्रदेश सरकार हरियाणा के गांवों को आधुनिक स्वरूप देने की राह में एक नया कदम उठाने जा रही है। दरअसल् बता दें कि, पंचायती राज विभाग द्वारा हरियाणा में 10 हजार ज्यादा आबादी वाले गांवों के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किया गया है, जिसके जरिए 111 गांवों में एक-एक स्मार्ट गली का निर्माण किया जाएगा। इस योजना का मकसद है कि ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाना है।
कैसे शुरु होगी स्मार्ट गलियां बनाने की प्रक्रियां (Haryana Smart Village street)
मुख्यालय स्तर से सभी जिलों के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ऐसी मुख्य गलियों की पहचान करें, जहां आना-जाना सबसे ज्यादा रहता हो और गली की चौड़ाई सुनिश्चित हो। चयनित गलियों को आधुनिक डिजाइन में डेवलप किया जाएगा, ताकि वे मॉडल गली के रूप में प्रस्तुत हो सकें।

स्मार्ट गलियों के साथ मिलेगी ये सुविधाएं (Haryana Smart Village street)
स्मार्ट गलियों में आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, पैदल चलने के लिए फुटपाथ, हरियाली के लिए पौधे, आकर्षक पेवर ब्लॉक, बेहतर नाली व सीवरेज व्यवस्था की जाएगी। गलियों को इस तरह डेवलप किया जाएगा कि वे न सिर्फ सुविधाजनक हों, चूंकि देखने में भी आकर्षक लगें। विभागीय अधिकारी वर्तमान में गांवों में इन गलियों के सिलेक्शन की प्रक्रिया में जुटे गए हैं।
इन 2 जिलों की बनेगी सबसे ज्यादा स्मार्ट गलियां (Haryana Smart Village street)
हमारे पाठकों को बता दें कि, सबसे ज्यादा स्मार्ट गलियों का निर्माण कैथल जिले में 13 और हिसार में 12 गांवों में किया जाएगा। इसके पश्चात नूंह में 12, पलवल में 10, करनाल में 9, भिवानी में 8, फतेहाबाद और जींद में 7-7 गांव शामिल हैं। झज्जर में 5, फरीदाबाद, पानीपत और रोहतक में 4-4, सिरसा में 3 तथा चरखी दादरी, पंचकूला, सोनीपत और यमुनानगर में 2-2 गांवों को योजना में सम्मिलित किया गया है। वहीं अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 1-1 गांव में स्मार्ट गली बनाई जाएगी।








