Haryana Ring Road : हरियाणा में इस धर्मनगरी में बनेगा नया रिंग रोड, 250 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

On: December 7, 2025 6:47 PM
Follow Us:
Haryana Ring Road: A new ring road will be built in this religious city of Haryana, at a cost of Rs 250 crore.

Haryana Ring Road : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में धर्मनगरी के नाम से प्रख्यात कुरुक्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जल्द ही कुरुक्षेत्र में आधुनिक रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी दी है। यह राशि कुरुक्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने में इस्तेमाल की जाएगी।

कुरुक्षेत्र को मिलेगी वैश्विक पहचान (Haryana Ring Road)

हाल ही के दिनों में हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर एक प्रेस वार्ता के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर आकर्षक धार्मिक स्थल विकसित करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान देने का वादा किया था, जो अब साकार होता दिखाई दे रहा है।

Haryana Ring Road: A new ring road will be built in this religious city of Haryana, at a cost of Rs 250 crore.
Haryana Ring Road: A new ring road will be built in this religious city of Haryana, at a cost of Rs 250 crore.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा रिंग रोड

(Haryana Ring Road)

प्रेस के दौरान सीएम सैनी ने आगे बताया कि ज्योतिसर में महाभारत-कालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र करीब तैयार हो चुका है, जिसे आगामी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जनता के लिए खोला जा सकता है। इस साल विदेश मंत्रालय की विशेष भूमिका के साथ 24 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिससे समारोह और अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर प्राप्त करेगा। यह रिंग रोड कुरुक्षेत्र के यातायात बेहद सरल और सुगम बनाएगा, जोकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा। वहीं शहर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़ें  Success Story : 40 साल की मां ने 22 वर्षीय बेटे के साथ दिया था CET एग्जाम, दोनों का क्लीयर, कोचिंग भी नहीं ली,
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment