Haryana Rail Connectivity : हरियाणा के इन शहरों में होगी रेल कनेक्टिविटी, प्रदेश सरकार ने की तैयारी शुरु..

On: December 19, 2025 9:07 AM
Follow Us:
Haryana Rail Connectivity: These cities of Haryana

Haryana Rail Connectivity : हरियाणा सरकार ने एक बार फिर रेलवे से जुड़ी योजनाओं की तरफ विशेष ध्यान दिया है, बता दें कि हरियाणा में रेल अवसंरचनाओं के विकास के लिए तेजी से काम कराने की तैयारी है। जो योजनाएं जारी हैं उन्हें पूरा कराने और बची हुई योजनाओं पर आगामी चरण में काम आरंभ कराया जाएगा। आए आगे जानें हरियाणा किन शहरों में रेल लाइन कनेक्टिविटी होगी?

निदेशक मंडल की 33वीं बैठक में क्या हुआ ? (Haryana Rail Connectivity )

हाल ही में रेल अवसंरचनाओं परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग समिति की तरफ से मंजूरी दी गई। वहीं हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की भी समीक्षा की गई। बता दें कि कुरुक्षेत्र में स्थापित हो रहे एलिवेटेड ट्रैक के कार्य की विस्तृत रिपोर्ट भी बैठक में रखी गई। अनुराग रस्तोगी ने एचआरआईडीसी के निदेशक मंडल की 33वीं बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना का कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही निर्माण कार्य पर बैठक की जाएगी।

Haryana Rail Connectivity: These cities of Haryana will have rail connectivity, the state government has started preparations.
Haryana Rail Connectivity: These cities of Haryana will have rail connectivity, the state government has started preparations.

 

हरियाणा के इन शहरों में रेल कनेक्टिविटी (Haryana Rail Connectivity)

पाठकों को बता दें कि, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म का निर्माण भी अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी पूरे कार्यों की धरातलीय स्थिति का अवलोकन करने के लिए उत्तरी रेलवे के अधिकारी तकनीकी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। मुख्य सचिव ने शेष कार्यों को और तेजी के साथ कराने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत से पलवल वाया बागपत, गाजियाबाद वं गौतम बुद्ध नगर प्रस्तावित ईस्टर्न कॉरिडोर के अनुमोदन के लिए सरेखण (एलाइनमेंट) को यूपी के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग समिति ने मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें  December Holidays : 23 से 31 दिसंबर तक रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-सरकारी कार्यालय बंद! देखें छुट्टियों का कैलेंडर
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment