Haryana Mausam Update : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाले मौसम का दौर शुरू, 14 जिलों में गहरी धुंध, कोल्ड डे अलर्ट

On: December 23, 2025 8:20 AM
Follow Us:
Haryana mausam update aaj ka mausam kal ka mausam

Haryana Mausam Update : हरियाणा में सर्दी का सितम अब शुरू हो गया है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच सुबह और शाम की धुंध में विजिबिलिटी भी कम रहती है। पिछले चार दिन से चल रही शीत लहर से लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली लेकिन मंगलवार को फिर से धुंध और ठंड ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आज का मौसम कैसा रहेगा और कल कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

बता दें कि पिछले चार दिन से ठंडी हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया था। तापमान भी छह डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में धूप बहुत ही कम निकलने के कारण कोहरा छाया रहता था। सोमवार सुबह नौ बजे से पहले ही कोहरा छंटना शुरू हो गया। 12 बजे के आसपास धूप निकली और शाम चार बजे तक रही। पांच बजे के बाद फिर से कोहरा गिरना शुरू हो गया। हवा की गति कम होने के कारण शीतलहर कम हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। रात को कोहरा ज्यादा होने के कारण दृश्यता 10 मीटर के आसपास रही, जबकि दिन में मौसम साफ रहा।

Mausam Update : अधिक ठंड कर रही थी स्वास्थ्य को प्रभावित

पिछले चार दिन से ठंडी हवाएं चल रही थी। दो दिन तक धूप भी बहुत कम निकली। इस कारण शीतलहर बढ़ रही थी। ठंडी हवाएं चलने के कारण इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा था। बच्चे तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा था। नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ रही थी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण ठंड बढ़ गई है। यह फसलों के लिए लाभकारी है। 24 दिसंबर के बाद मौसम परिवर्तनशील हो जाएगा। अभी तापमान फसलों के लिए काफी उचित है। किसानों को अपनी फसलों में हो सके तो हल्की सिंचाई करनी चाहिए। आलू की फसल को किसी तिरपाल आदि से ढकने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें  Aaj ka mausam update : हरियाणा समेत 4 राज्यों में 5 दिन घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर चलेगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है क्रिसमस के बाद एकाएक ठंड और बढ़ेगी। हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। सोमवार रात नारनौल 6.0°C के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2°C अधिक बना हुआ है, लेकिन आने वाले 4 दिनों में कोहरे और “कोल्ड-डे” की स्थिति जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), रोहतक और जींद में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Mausam Update :  कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

23-24 दिसंबर (यलो अलर्ट): सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और उत्तर हरियाणा के जिलों में ‘घना कोहरा’ छाए रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 25-26 दिसंबर (ऑरेंज और रेड अलर्ट): मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों (रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी) में बेहद घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। यानी दिन में भी धूप नहीं खिलेगी और ठिठुरन बनी रहेगी।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment