Haryana Land Rights : हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। बता दें कि प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हरियाणा में जमीन से जुड़े कई घोषणाएं की हैं, आए जानें आगे विस्तार सें।
हरियाणा में जमीनों को लेकर सीएम ने की ये घोषणाएं (Haryana Land Rights)
कुरुक्षेत्र में एक समारोह को संबोधित करते हुए सीए नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के हित में कई अहम एलान किए हैं कीं। उन्होंने अपने भाषण में कहा है कि हरियाणा में जो अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवार पिछले 20 सालों से एक ही स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना अधिकार देने के लिए सरकार खास नीति तैयार कर रही है। इस पॉलिसी के मुताबिक ऐसे परिवारों को रियायत दी जाएगी, जिससे वे अपने घर और जमीन के कानूनी अधिकारिक रुप से मालिक बन सकें।

केवल अनुसूचित जाति समाज के लिए होगा कल्याण (Haryana Land Rights)
इस दौरान सीएम सैनी ने क्लियर किया है कि अनुसूचित जाति कंपोनेंट प्लान के अनुसार मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अब सिर्फ अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिए ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस फंड का पैसा किसी अन्य मद में व्यय न हो। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में आवश्यक कानूनी प्रावधान लाकर इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
हरियाणा के इस गांव के लिए की बड़ी घोषणा (Haryana Land Rights)
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उमरी गांव के लिए एक और बड़ा एलान करते हुए सूचित किया है कि यहां 5 एकड़ भूमि पर गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार की तरफ से इस परियोजना पर कुल 124 करोड़ रुपये का व्यय करेगी। उन्होंने इस दौरान अपने भाषण में बताया कि पहले फेज में 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह गुरु रविदास धाम सामाजिक एकता, समरसता और संत रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा और प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी पहल होगी।












