Haryana Lado Lakshami Scheme : लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर फिर आई हरियाणा सरकार की अपडेट, जानिए यहां क्या बदलाव किया गया ?

On: January 18, 2026 10:55 AM
Follow Us:
Haryana Lado Laxmi Scheme: Haryana government has again issued an update regarding the Lado Laxmi scheme, know what changes have been made here?

Haryana Lado Lakshami Scheme : प्रदेश सरकार ने पं. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी स्कीम में बड़ा परिवर्तन करते हुए महिलाओं को मिलने वाली राशि की प्रक्रिया चेंज कर दी है। अब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट 2100 रुपए की बजाए मात्र 1100 रुपए ही डिपॉजिट होंगे। बाकि 1000 रुपए सरकार द्वारा आर. डी. या एफ.डी. के रूप में जमा करवाए जाएंगे। यह नये नियम फरवरी माह से लागू होंगे। आए जानें आगे विस्तार से…

अब तक 3 किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपए डाले गए (Haryana Lado Lakshami Scheme)

सीएम के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर ये योजनाएं एक समग्र विकास दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती हैं। यह अहम कदम महिलाओं की दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने क्लियर किया है कि लाभार्थी की मृत्यु की स्थिति में आर. डी.-एफ.डी. की पूरी राशि तुरंत नॉमिनी को सौंप दी जाएगी। सीएम के अनुसार, लाडो लक्ष्मी योजना के जरिए 8,63,918 महिलाओं के खातों में 181 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी की गई है। अब तक योजना के अंतर्गत 3 किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपए लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए जा चुके हैं।

Haryana Lado Laxmi Scheme: Haryana government has again issued an update regarding the Lado Laxmi scheme, know what changes have been made here?
Haryana Lado Laxmi Scheme: Haryana government has again issued an update regarding the Lado Laxmi scheme, know what changes have been made here?

मेधावी बच्चों की माताएं भी कि जाएगी शामिल (Haryana Lado Lakshami Scheme)

बता दें कि, योजना का फायदा अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को भी मिलेगा। कक्षा 10 व 12 में 80 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों, निपुण भारत मिशन में कक्षा-स्तर की दक्षता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कुपोषण से पुनर्वासित बच्चों की माताओं को योजना में सम्मिलित किया गया है। हर घर-हर गृहिणी योजना के जरिए 6,08,842 महिलाओं को गैस सिलैंडर रिफिल सबसिडी के रूप में 18.56 करोड़ रुपए जारी किए गए। यह राशि अक्तूबर 2025 की है जबकि नवम्बर-दिसम्बर की सबसिडी के रुप में प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें  ​UIDAI New Rules Update : UIDAI ने लिया बड़ा एक्शन, आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर लगेगी अब रोक! जानिए ये नए नियम
Haryana Lado Laxmi Scheme: Haryana government has again issued an update regarding the Lado Laxmi scheme, know what changes have been made here?
Haryana Lado Laxmi Scheme: Haryana government has again issued an update regarding the Lado Laxmi scheme, know what changes have been made here?

किसानों को भी मिली बड़ी राहत (Haryana Lado Lakshami Scheme)

हरियाणा के सीएम ने किसानों के लिए भी बड़ा एलान करते हुए कृषि से रिलेडिट 5 योजनाओं के जरिए कुल 659 करोड़ रुपए जारी किए। फसल अवशेष न जलाने वाले 5.54 लाख से ज्यादा किसानों को 461.75 करोड़ रुपए, फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 85. 10 करोड़ की सब्सिडी, धान की डायरेक्ट बुआई करने वाले 31,605 किसानों को 75.54 करोड़ रुपए प्रदान किए गए है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment