Haryana Lado Lakshmi Yojana : लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट, रूक सकते हैं 2100 रुपए, फटाफट करें ये काम

On: December 29, 2025 5:17 PM
Follow Us:
Haryana Lado Lakshmi Yojana big update live photo

Haryana Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही पात्र महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अब तक जिन महिलाओं ने आवेदन या एप में अपनी फोटो लाइव नहीं की है, वह फटाफट अपनी फोटो को लाइव कर लें, नहीं तो आपकी 2100 रुपए की किस्त रूक सकती है। एप पर फोटो लाइव होनी शुरू हो चुकी है। अब तक फोटो लाइव नहीं हो रहा था।

बता दें कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितंबर 2025 को शुरू की थी। इसका मकसद हरियाणा की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए नारी सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान को बढ़ाना है। योजना के जरिए पात्र महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। योजना को लेकर सरकार द्वारा नियम, शर्तें निर्धारित की गई हैं।

Haryana Lado Lakshmi Yojana : कौन ले सकता है लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

  • लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ केवल महिलाओं को मिलेगा।
  • पात्र महिला हरियाणा की निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी आयु 23 साल या इसेस अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आयु 1 लाख 40 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
  • विवाहित व अविवाहित महिला दोनों इसका लाभ ले सकती हैं।
  • एक परिवार की कई महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती है, बशर्तें वह पात्र हों।

Haryana Lado Lakshmi Yojana : लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी कागज

  • फैमिली आईडी, राशन कार्ड
  • बैंक खाते से लिंक आधार कार्ड
  • रिहायशी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पास बुक, खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजली बिल
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
ये भी पढ़ें  G RAM G Scheme : योजना के तहत सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड, जानिए पूरी जानकारी

इसी माह सीएम ने किया था योजना में बदलाव

इसी महीने सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव करते हुए घोषणा की थी कि लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त अब मासिक की बजाय तिमाही की जाएगी। तीन महीने की राशि एक बार में डाली जाएगी। सरकार के अनुसार 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया है जबकि 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं की अभी तक वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है। काफी महिलाओं ने अभी तक अपनी फोटो लाइव नहीं करवाई है। अब लाइव का ऑप्शन आ चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment