Brahmanand Majra : हरियाणा के चुहड़ माजरा गांव का नाम बदल ब्रह्मानंद माजरा किया, बोलने में शर्माते थे लोग

On: December 23, 2025 7:23 PM
Follow Us:
The name of Chuhad Majra village in Haryana has been changed to Brahmanand Majra.

Haryana village name change Brahmanand Majra : हरियाणा के कैथल जिले के गांव चुहड़ माजरा का नाम बदला गया है। चुहड़ माजरा गांव को अब ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना व पहचाना जाएगा। ग्रामीणों ने सीएम नायब सिंह सैनी से गांव का नाम बदलने की मांग की थी। ग्रामीणों का तर्क था कि चुहड़माजरा गांव का नाम बोलते हैं तो शर्म सी महसूस होती है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कैथल के चुहड़ माजरा गांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा की। सीएम सैनी ने कहा कि ग्राम पंचायत कमेटी द्वारा गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सीएम ने कहा कि चुहड़माजरा जगद् गुरु ब्रह्मानंद की जन्म स्थली है, इसलिए उनके सम्मान में ही गांव का नाम बदलते हुए ब्रह्मानंद माजरा (Brahmanand Majra) रख दिया है।

Brahmanand Majra : आज से चुहड़माजरा बना ब्रह्मानंद माजरा गांव

सीएम ने कहा कि आज से ही चुहड़ माजरा को ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जाएगा। रेवेन्यू, सरकारी रिकार्ड में भी सभी जरूरी बदलाव किए जाएंगे। गांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने ब्रह्मानंद माजरा (Brahmanand Majra) के समग्र विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से एक लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की गई।

Brahmanand Majra : ये भी होंगे गांव में विकास के काम

सीएम नायब सिंह सैनी ने गांव (Brahmanand Majra) के मुख्य प्रवेश द्वार को गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर विकसित करने के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अलावा अहर-कुराना इसराना चौक का नाम गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने और इसके विकास के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। ढांड-पूंडरी सड़क मार्ग का नामकरण भी गुरु ब्रह्मानंद के नाम से किया जाएगा। सीएम ने ये भी घोषणा की कि गांव में कोचिंग सेंटर खोला जाएगा, जिसका नाम गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें  Meerut- MuzaffarNagar Expressway : प्रदेश में बनेगा 6 लेन रोड, दो जिलों के बीच मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, हरिद्वार जाना होगा अब ओर आसान
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment