IPS Transfer List : हरियाणा में IAS के बाद 24 घंटे के भीतर IPS अफसरों का भी तबादला, देखें लिस्ट

On: December 1, 2025 8:17 PM
Follow Us:
Haryana IPS Transfer List 2025

IPS Transfer List 2025 : हरियाणा में IAS अफसरों के तबादले को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि सरकार ने IPS अफसरों की भी ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि फिलहाल 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें IPS आलोक मित्तल, नवदीप विर्क, कला रामचंद्रन और अजय सिंघल के नाम शामिल है।

चारों ही IPS अफसर काफी सीनियर हैं और 1992-1994 बैच के हैं। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ACS डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार IPS अजय सिंघल को डीजीपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो नियुक्त किया गया है। IPS अलोक मित्तल को प्रबंध निदेशक, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (IPS Transfer List) बनाया गया है और वे रेज़िडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

इसके अलावा नवदीप सिंह विर्क को ADGP, हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो नियुक्त किया गया है, जबकि कला रामचंद्रन को ADGP, ह्यूमन राइट्स एंड लिटिगेशन की का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले देर रात को ही सरकार ने 20 IAS अफसरों के तबादले किए थे। अब फिर से आईपीएस के ट्रांसफर (IPS Transfer List) करने के पीछे अलग-अगल कयास लगाए जा रहे हैं।

यहां देखें IPS Transfer List 2025

Haryana IPS Transfer List 2025
Haryana IPS Transfer List 2025

ये खबर भी पढ़ें 

IAS Transfer List 2025 : हरियाणा में 20 IAS अफसरों की ट्रांसफर, खेल विभाग, परिवहन विभाग के निदेशक समेत 4 जिलों के DC बदले, देखें लिस्ट

 

ये भी पढ़ें  Indian Railways Ticket Rules : वंदे भारत और अमृत भारत के नियमों ने यात्रियों को चौंकाया, ट्रेन टिकट कैंसिल कराना पड़ सकता है महंगा! जानिए यहां पूरी जानकारी
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “IPS Transfer List : हरियाणा में IAS के बाद 24 घंटे के भीतर IPS अफसरों का भी तबादला, देखें लिस्ट”

Leave a Comment