IAS Transfer List 2025 : हरियाणा में 20 IAS अफसरों की ट्रांसफर, खेल विभाग, परिवहन विभाग के निदेशक समेत 4 जिलों के DC बदले, देखें लिस्ट

On: December 1, 2025 6:45 AM
Follow Us:
IAS Transfer List 2025 20 IAS officers transferred in Haryana, Directors of Sports Department, Transport Department and DCs of 4 districts changed, see list

IAS Transfer List 2025 : हरियाणा में 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें खेल विभाग, परिवहन विभाग के निदेशक समेत 4 जिलों के DC बदले गए हैं। कैथल जिले की डीसी IAS प्रीति का यमुनानगर ट्रांसफर कर दिया गया है। कैथल में IAS अपराजिता को नई डीसी नियुक्त किया गया है। वहीं हिसार में IAS अनीश यादव की जगह महेंद्रपाल को नया डीसी लगाया गया है। फरीदाबाद के IAS विक्रम की जगह आयुष सिन्हा को डीसी लगाया गया है।

वहीं रोहतक और बहादुरगढ़ में नेट प्रेक्टिस के दौरान खिलाड़ियों की मौत के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए खेल विभाग में भी फेरबदल किया है। खेल विभाग में IPS नवदीप विर्क की जगह IAS विजय दहिया को आयुक्त और सचिव नियुक्त किया गया है। यमुनानगर के डीसी पार्थ गुप्ता का ट्रांसफर कर उन्हें खेल विभाग के डायरेक्टर (IAS Transfer List) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS Transfer List 2025 : IAS अनीश यादव को पंचायती राज विभाग का डायरेक्टर बनाया

इसके अलावा IAS अरूण कुमार गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का ACS बनाया गया है। हिसार के डीसी रहे अनीश यादव को विकास एवं पंचायत विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता हिसार मंडल कमिश्नर होंगे। IAS अमित अग्रवाल को पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ-साथ सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी है। IAS फूलचंद मीणा गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA) के CEO होंगे। IAS अशोक कुमार मीणा (2006) को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक (IAS Transfer List) बनाया गया है।

IAS Transfer List 2025 : परिवहन विभाग का निदेशक भी बदला

सरकार ने परिवहन विभाग के निदेशक को भी बदला है। अब IAS प्रदीप कुमार परिवहन विभाग के डायरेक्टर के रूप में सेवाएं देंगे। विभाग के विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी IAS प्रदीप कुमार पर रहेगी। जींद के डीसी रह चुके IAS डॉ. आदित्य दहिया को हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।

ये भी पढ़ें  Ganga Express-way Update : गंगा एक्सप्रेसवे पर इस दिन से शुरू होगा वाहनाें का आवागमन ? जानिए यहां पूरी डिटेल

IAS Transfer List 2025 : यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS Transfer List 2025: 20 IAS officers transferred in Haryana, DCs of 4 districts changed, see list

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “IAS Transfer List 2025 : हरियाणा में 20 IAS अफसरों की ट्रांसफर, खेल विभाग, परिवहन विभाग के निदेशक समेत 4 जिलों के DC बदले, देखें लिस्ट”

Leave a Comment