Fog Alert : हरियाणा में 4 दिन गहरी धुंध को लेकर 9 जिलों में हाई अलर्ट, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: December 18, 2025 9:25 AM
Follow Us:
Fog Alert 9 districts in Haryana on high alert for 4 days due to dense fog, see future weather forecast

Haryana Fog Alert : हरियाणा में आगमी चार दिनों तक गहरी धुंध छाने वाली है। इसे लेकर IMD ने 9 जिलों में गहरी धुंध का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें विजिबिलिटी शून्य भी हो सकती है। धुंध (Haryana Fog Alert Orange alert) के बीच दिन में कुछ देर धूप निकल सकती है लेकिन सुबह और शाम को घनी धुंध का अनुमान है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र जिलों में ‘बहुत घना कोहरा’ (Orange Alert) का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं बाकी के 13 जिलों में भी धुंध छाएगी लेकिन वहां विजिबिलिटी ठीक ठाक रहेगी।

IMD के अनुसार 21 दिसंबर तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद कुछ दिन मौसम साफ (Fog alert) रहने का अनुमान है। परिवहन मंत्री ने रोडवेज बसों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश देते हुए बसों को निर्धारित स्पीड लिमिट में बसें चलाने के आदेश दिए हैं तो वहीं दूसरे वाहन चालकों से भी अपील की है कि फॉग लाइटें ऑन रखें। साथ ही सावधानी से गाड़ी चलाएं। बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।

Haryana Fog Alert : भिवानी सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। भिवानी (AWS) में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सिरसा में 25.1 डिग्री और फरीदाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

ये भी पढ़ें  Mausam Update : हरियाणा के 2 शहर देश के सबसे प्रदूषित, जहरीली बनी हवा, सांस लेने में परेशानी, 500 पर AQI, देखें हरियाणा का मौसम

Haryana Fog Alert : आज से एक्टिव होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

हिसार की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 20 दिसंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रहेगा। उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, मगर दिन के तापमान (Fog alert) में हल्की बढ़ोतरी होगी। डॉ. खीचड़ ने बताया कि आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment