Haryana Farmer Good News : हरियाणा के किसानों के लिए आई खुशखबरी, खेतों में बिजली से संबधिंत समस्याओं पर मिलेगा अब मुआवजा

On: February 3, 2026 7:11 PM
Follow Us:
Haryana Farmer Good News: Good news for the farmers of Haryana, now they will get compensation for electricity related problems in the fields.

Haryana Farmer Good News : हरियाणा में नायाब सरकार ने हाई टेंशन बिजली लाइनों और टावरों से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए नई मुआवजा नीति लागू कर दी है। बता दें कि अब 66 केवी या उससे ज्यादा क्षमता की बिजली लाइनों के कारण खेतों में टावर लगने पर किसानों को जमीन के कलेक्टर गाइडलाइन रेट का 200 फीसदी तक मुआवजा मिलेगा। आए जानें आगे विस्तार सें…

किसानों को मिलेगा डायरेक्ट लाभ (Haryana Farmer Good News)

नई मुआवजा नीति के जरिए टावर के बेस एरिया के साथ-साथ उसके चारों ओर एक-एक मीटर अतिरिक्त जमीन को भी मुआवजे में शामिल किया गया है। पहले के मुकाबले में यह मुआवजा राशि कहीं ज्यादा है, जिससे किसानों को डायरेक्ट आर्थिक लाभ मिलेगा।

Haryana Farmer Good News: Good news for the farmers of Haryana, now they will get compensation for electricity related problems in the fields.
Haryana Farmer Good News: Good news for the farmers of Haryana, now they will get compensation for electricity related problems in the fields.

 

फसल नुकसान का पैसा डायरेक्ट खाते में पहुंचेगा (Haryana Farmer Good News)

इस नई मुआवजा नीति के मुताबिक, फसल नुकशान का मुआवजा संबंधित पटवारी या राजस्व अधिकारी के प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाएगा। प्रमाण पत्र में किसान का नाम, प्रभावित क्षेत्र, फसल का प्रकार, अनुमानित उपज और फसल का मूल्य रिकार्ड किया जाएगा। मंजूर धन राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

इस दिन जारी हुआ नोटिफिकेशन (Haryana Farmer Good News)

राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग ने 30 जनवरी 2026 को यानि बीते कुछ दिन पहले “66 केवी और उससे ज्यादा इन्ट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन लाइनों के लिए फसल नुकसान मुआवजा नीति” का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नीति सभी नई ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं पर लागू होगी। इसमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित सरकारी और निजी एजेंसियां शामिल की जाएगी।

ये भी पढ़ें  India Post GDS Vacancy : 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment