Haryana Electricity new initiative : हरियाणा में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने चलाई नई पहल, बिजली चोरी की दो जानकारी और पाओ इतना इनाम

On: December 11, 2025 3:52 PM
Follow Us:
Haryana Electricity new initiative: To stop power theft in Haryana, the Electricity Department has launched a new initiative, provide two pieces of information about power theft and get this much reward.

Haryana Electricity new initiative : हरियाणा में बढ़ती बिजली चोरी के खिलाफ पर सख्ती से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अभियान छेड़ दिया है। बता दें कि, इस अभियान के तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने शिकायतकर्ताओं के लिए इनाम योजना शुरू की है। इस योजना के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की जानकारी पर बिजली चोरी की स्पष्टता पाई जाती है तो उससे जुर्माना वसूला जाता है और वसूली गई राशि का 10 फीसदी हिस्सा शिकायतकर्ता को पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

कैसा चलाएगा अभियान बिजली विभाग ? (Haryana Electricity new initiative)

बिजली विभाग ने अपने अभियान में क्लियर किया है कि यह इनाम सिर्फ सामान्य नागरिकों के लिए होगा, जबकि निगम के कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे। साथ ही शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि बिजली चोरी करने वाले की तरफ उस पर किसी तरह का गैरकानूनी हमला ना हो सके।

Haryana Electricity new initiative: To stop power theft in Haryana, the Electricity Department has launched a new initiative, provide two pieces of information about power theft and get this much reward.
Haryana Electricity new initiative: To stop power theft in Haryana, the Electricity Department has launched a new initiative, provide two pieces of information about power theft and get this much reward.

इस नंबर पर कर सकते है शिकायत (Haryana Electricity new initiative)

पाठकों को बता दें कि हरियाणा बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। जैसा कि नागरिक निगम के पोर्टल, टोल-फ्री नंबर 1800-180-7332, व्हाट्सऐप नंबर 9115151900 या ईमेल informtheft@uhbvn.org.in के माध्यम से आप शिकायत भेज सकते हैं। निगम के मुताबिक हर शिकायत का रिकॉर्ड रखा जाएगा और एक हफ्ते के अंदर ही जांच व छापेमारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी संबंधित अधीक्षण अभियंता में होगी।

अभियान का उद्देश्य (Haryana Electricity new initiative)

निगम प्रवक्ता ने के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य है कि बिजली चोरी न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि निर्बाध बिजली आपूर्ति में भी बाधा पैदा करती है। विभाग ने सामान्य लोगों से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की और कहा कि जिम्मेदार नागरिकों की भागीदारी इस प्रयास को सफल बना सकती है। ताकि बिजली चोरी को जितना भी रोका जाए, उतना ही नागरिकों की भलाई के लिए है।

ये भी पढ़ें  Haryana Roadways GPS Tracking System : मंत्री अनिल विज ने की बड़ी घोषणा : हरियाणा रोडवेज में अब कैशलैस होगी यात्रा, बसों में लगेगा GPS ट्रैकिंग सिस्टम''
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment