Haryana CM Shahri Awas Yojana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए की बड़ी घोषणा, इन 5 शहरों में मिलेंगे सस्ते फ्लैट; बुकिंग शुरू

On: January 30, 2026 3:23 PM
Follow Us:
Haryana CM Urban Housing Scheme: Haryana government makes major announcement for the people of the state, affordable flats will be available in these 5 cities; bookings open

Haryana CM Shahri Awas Yojana : जल्द ही हरियाणा सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रदेश के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश-वासियों को बता दें कि, फ्लैट के लिए वीरवार को बुकिंग स्टार्ट हो गई है। वहीं जिन परिवारों ने फ्लैट के लिए पहले ही पंजीकरण कराया हुआ है, वे केवल 10 हजार रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं। आए जानें आगे विस्तार सें

आवेदकों की लिस्ट वेबसाइट पर हुई जारी (Haryana CM Shahri Awas Yojana)

हाउसिंग फार आल विभाग ने भौतिक वेरिफिकेशन के उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस लिस्ट में सम्मिलित परिवार ही फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं। आबंटित किए जाने वाले सभी फ्लैट की लिस्ट भी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीएम शहरी आवास योजना के जरिए प्रथम फेज में 14 शहरों के 15 हजार 256 परिवारों को 30-30 गज के प्लाट दिए जा चुके हैं। इन प्लाटों पर मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना शहरी-2 के तहत ढाई लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Haryana CM Urban Housing Scheme: Haryana government makes major announcement for the people of the state, affordable flats will be available in these 5 cities; bookings open
Haryana CM Urban Housing Scheme: Haryana government makes major announcement for the people of the state, affordable flats will be available in these 5 cities; bookings open

एक लाख 38 हजार की राशि प्रदान की जाएगी (Haryana CM Shahri Awas Yojana)

लाभार्थियों को सूचित कर दें कि, सीएम ग्रामीण आवास योजना के दूसरे फेज के जरिए 561 गांवों में एक लाख 58 हजार आवेदकों को प्लाट आवंटित करने का प्रोसेस आरंभ कर दिया गया है। इस योजना के लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण के जरिए 1 लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। गांवों में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के जरिए 69 हजार 150 घरों का निर्माण किया जा चुका है तथा 579 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार शहरों में पीएम आवास योजना- शहरी के तहत 77 हजार 900 घरों का निर्माण करवाया गया है तथा 1650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें  Haryana : हरियाणा में स्टेट लेवल की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में लगाई अध्यापकों की ड्यूटी

प्रदान किए जा चुके हैं 50-50 गज के 4 हजार 533 प्लॉट (Haryana CM Shahri Awas Yojana)

अहम सूचना यह कि प्रदेश में सीएम शहरी आवास योजना को पीएम आवास योजना शहरी और सीएम ग्रामीण आवास योजना 2.0 को पीएम आवास योजना ग्रामीण के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है। वहीं लाभार्थियों को महाग्रामों में 50 वर्ग गज और दूसरे गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट हरियाणा सरकार द्वारा और इन पर निर्माण लागत की सहायता केंद्र सरकार द्वारा दिलवाई जा रही है। पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में 52 हजार 288 आवेदकों का रजिरेशन हो चुका है। सीएम ग्रामीण आवास योजना के निमित 62 गांवों में 100-100 गज के और हर एक महाग्राम में 50-50 गज के 4 हजार 533 प्लाट प्रदान किए जा चुके हैं।

Haryana CM Urban Housing Scheme: Haryana government makes major announcement for the people of the state, affordable flats will be available in these 5 cities; bookings open
Haryana CM Urban Housing Scheme: Haryana government makes major announcement for the people of the state, affordable flats will be available in these 5 cities; bookings open

शहरों में श्रमिकों को सस्ते किराये पर भी मिलेंगे आवास (Haryana CM Shahri Awas Yojana)

प्रदेश सरकार पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के जरिए अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के माध्यम से शहरी प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को सस्ती दरों पर किराये के आवास उपलब्ध कराने का टारगेट लेकर भी चल रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए अल्पकालिक किराये के आवास का ऑप्शन देगी, जो अपना घर खरीदना नहीं चाहते। पहले चरण में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों में करीब 1600 फ्लैटों को 25 सालों के लिए रियायती दरों पर किराये पर देने के लिए पायलट परियोजना आरंभ की गई है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment