Haryana CET Pass Scheme : हरियाणा सीईटी क्लियर ना होने पर पहले साल में नहीं लगी नौकरी तो चिंता मत करे, हरियाणा सरकार देगी आपको प्रत्येक माह इतने रुपये

On: December 9, 2025 9:44 AM
Follow Us:
Haryana CET Pass Scheme: Don't worry if you don't get a job in the first year due to not clearing the Haryana CET, the Haryana government will give you this much money every month.

Haryana CET Pass Scheme : हरियाणा सीईटी क्लियर होने वाले अभ्यर्थियों को यदि पहले वर्ष नौकरी नहीं मिल पाती है, उनके लिए प्रदेश सरकार ने एक योजना चला रखी है। हालांकि हरियाणा में तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इसके अगले चरण की तैयारियां शुरु हो गई हैं। अगले चरण में अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शार्ट लिस्टिंग लगाई जाएगी। उसके बाद दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और उसके बाद मेडिकल जांच करवाई जाएगी।

सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं (Haryana CET Pass Scheme)

पाठकों को बता दें कि इन चरणों के अतिरिक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट भी करवा सकता है, किंतु इसकी संभावना बहुत ज्यादा नहीं है। सीईटी क्लियर करना भर्ती प्रक्रिया का केवल शुरुआती चरण है। सीईटी पास करने के बाद भी सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है, किंतु यह टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थी अपनी स्कोर रैंकिंग के आधार पर नौकरियों की प्रतिस्पर्धा में अवश्य शामिल हो गए हैं।

Haryana CET Pass Scheme: Don't worry if you don't get a job in the first year due to not clearing the Haryana CET, the Haryana government will give you this much money every month.
Haryana CET Pass Scheme: Don’t worry if you don’t get a job in the first year due to not clearing the Haryana CET, the Haryana government will give you this much money every month.

हरियाणा में कितने पद है रिक्त (Haryana CET Pass Scheme)

प्रदेश में इस समय लगभग 2 लाख 55 हजार सरकरी पद रिक्त चल रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार लगभग पौने 2 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है और 25 हजार से ज्यादा नौकरियां सीएम नायब सिंह सैनी ने दायित्व संभालते ही प्रदान की थी। लगभग 2 लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी भाजपा सरकार ने इन 5 वर्षों में 2 लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख युवाओं को अन्य रोजगार देने का वायदा किया था।

ये भी पढ़ें  New Year Police Constable Vacancy : हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया नव-वर्ष का गिफ्टः इतने पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती

सीईटी क्लियर करने वालों को मिलेंगे 9000 रुपये (Haryana CET Pass Scheme)

प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगारों की आबादी बढ़ती जा रही है, उनका रोजगार देने में हरियाणा सरकार ने अभी पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कुछ अधिकांश युवाओं को रोजगार प्रदान करने में हरियाणा सरकार सफल रही है। किंतु सरकारी नौकरी देने में हरियाणा सरकार का कार्य निरंतर नहीं बन पाया है। जबकि हरियाणा सरकार ने सीईटी क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को पहले वर्ष नौकरी नहीं मिलने पर उन्हें 3 वर्ष तक हर माह 9000 रुपये प्रदान करने की घोषणा लागू की है, इस आर्थिक सहयोग से युवा बेरोजगारों को व्यापार के नजरिये में स्टार्टअप करने का अवसर होगा।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment