Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy : 50 फीसदी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार सुपरवाइजर के पदों पर होगी नियुक्त

On: January 17, 2026 4:09 PM
Follow Us:
Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy: Good news for 50% Anganwadi workers, Haryana government will appoint them to the posts of supervisor.

Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने महिला एवं बाल विकास की घोषणाओं को लेकर मीटिंग की अध्यक्षता की। सीएम ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अहम कदम उठाया गया है। आए जानें आगे विस्तार से…

सुपरवाईजर पद की पात्रता होगी पूरी (Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy)

मीटिंग में कदम उठाया गया कि 10 साल की सेवा का अनुभव और सुपरवाईजर पद की पात्रता पूरी करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाईजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सुपरवाइजर 50 फीसदी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से तथा बाकि 50 फीसदी डायरेक्ट भर्ती से पदोन्नित की जाएंगी।

Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy: Good news for 50% Anganwadi workers, Haryana government will appoint them to the posts of supervisor.
Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy: Good news for 50% Anganwadi workers, Haryana government will appoint them to the posts of supervisor.

 

80 हजार कुपोषित बच्चों में से 54 हजार बच्चों को कुपोषण से मिली निजात (Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy)

सीएम ने मीटिंग करने के बाद अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि, राज्य में कुपोषित बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त धनराशि देने का एलान किया गया है। जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। ऐसे बच्चों को उबले हुए काले चने, चूरमा के अतिरिक्त किन्नू देने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के सार्थक प्रयास से पिछले साल चिन्हित किए गए 80 हजार कुपोषित बच्चों में से 54 हजार बच्चों को कुपोषण से निजात दिलवाई गई। राज्य में केवल 26 हजार बच्चे ही शेष रह गए हैं। इन्हें भी जल्द ही कुपोषण से निजात दिलवाने का कार्य किया जाएगा।

2807 आंगनवाडी केन्द्रों को अपग्रेड किया जाएगा (Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy)

सीएम के अनुसार 2000 आंगनवाड़ी केन्द्रों को सक्षम आंगनवाडी केन्द्रों में परिवर्तन के रुप में 2807 आंगनवाडी केन्द्रों को अपग्रेड करने पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त सक्षम आंगनवाड़ी के जरिए वस्तुओं की खरीद प्रक्रियाधीन है। इस कार्य पर करीब 20 करोड़ रुपए की राशि खर्ज की जा रही है। इसी प्रकार करीब 81 करोड़ रुपए की खर्ज से 2000 आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्ले वे स्कूल में अपग्रेड किया जा रहा है ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें  Jind Education : छात्रों की टिकट के पैसे वापस देगा किसान छात्र एकता संगठन
Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy: Good news for 50% Anganwadi workers, Haryana government will appoint them to the posts of supervisor.
Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy: Good news for 50% Anganwadi workers, Haryana government will appoint them to the posts of supervisor.

 

हर जिले में कामकाजी महिलाओं के बनेंगे हॉस्टल (Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy)

सीएम के अनुसार, प्रदेश के हर जिले में महिला कामकाजी होस्टल बनाए जाएंगे ताकि कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित स्थल का फायदा मिल सके। सोनीपत, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरूग्राम व चरखी दादरी में करीब 43 करोड़ रुपए की लागत से 6 महिला कामकाजी होस्टल बनाए जा रहे है। उन्होंने पानीपत में भी महिला कामकाजी होस्टल बनाने के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए है। इसके अतिरिक्त चरखी दादरी में 12 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बाल भवन, डे केयर सेंटर, ओपन शेल्टर होम की स्थापना की जा रही है। इनका करीब 80 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है, बाकी बचा कार्य भी तेजी से ही पूरा किया जाएगा।

महिलाओं के लिए बनें 20 दिन का आश्रय केंद्र (Haryana Anganwadi Supervisor Vacancy)

सीएम के अनुसार प्रभावित महिलाओं को आश्रय, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, परामर्श और पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए हर जिले में वन स्टाॅप सेंटर-सखी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों में महिलाओं को 20 दिन के लिए आश्रय प्रदान किया जा रहा है। सीएम ने बताया कि इन केन्द्र में अब तक 57,615 से ज्यादा महिलाओं को सहायता प्रदान की जा चुकी है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment