Ambala : हरियाणा के इस शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच बनेगा आधुनिक अंडरपास, होगी सुविधा

On: December 17, 2025 7:38 PM
Follow Us:
Haryana Transport Minister Anil Vij inaugurated a modern underpass between Ambala bus stand and railway station.

Ambala : हरियाणा में सरकार द्वारा लगातार नए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़कों से लेकर हाईवे, फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड बनाकर बेहतर परिवहन सुविधा आम जनता को देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रयास के तहत हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज (Minister Anil Vij) ने अंबाला छावनी में आमने-सामने स्थित रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच पैद आने-जाने के लिए आधुनिक अंडरपास मंजूर करवाया है। इससे हजारों, लाखों यात्रियों, लोगों को सुविधा होगी और उन्हें हाईवे क्रॉसिंग की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

परिवहन मंत्री अनिल विज (Transport minister Anil vij) ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के मध्य अंडरपास बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा योजना तैयार कर ली गई है। चूंकि अंडरपास रेलवे और हरियाणा रोडवेज की सीमा में भी बनना है] इसलिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा दोनों विभागों से एनओसी ली जा रही है। इसके मिलते ही जल्द अंडरपास निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

Ambala Underpass : विज की मांग पर गडकरी ने दी थी प्रोजक्ट को मंजूरी

परिवहन मंत्री अनिल विज ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के समक्ष यात्रियों को हो रही असुविधा से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए उनसे यहां अंडरपास निर्माण की मांग करी थी। इस मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी को मामले में योजना तैयार कर अंडरपास निर्माण (Ambala) करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।

Haryana Transport Minister Anil Vij inaugurated a modern underpass between Ambala bus stand and railway station.
Haryana Transport Minister Anil Vij inaugurated a modern underpass between Ambala bus stand and railway station.

 

बता दें कि अंडरपास का निर्माण होना यात्री सुविधा में एक बड़ा कदम होगा। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्त्तर भारत का व्यस्तम रेलवे स्टेशन है जहां प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनों से आवागमन रहता हैं। इसी प्रकार, स्टेशन के ठीक सामने जीटी रोड पर अम्बाला छावनी बस स्टैंड जहां सैकड़ों बसों से हजारों यात्री आते-जाते हैं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड (Ambala) दोनों महत्वपूर्ण जंक्शन होने की वजह से रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है।

ये भी पढ़ें  Jind Adulterated Ghee : जींद में पकड़ा 480 किलोग्राम मिलावटी घी, फैक्ट्री सील, फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई

दोनों के बीच व्यस्तम नेशनल हाईवे रोड है जहां ट्रेफिक का भारी दबाव रहता है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और इसी वजह से अंडरपास उनकी इस समस्या को हल करेगा। अंडरपास (Ambala underpass) बनने से लोग नेशनल हाइवे रोड पर जाए बिना अंडरपास से सीधा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आ-जा सकेंगे।

Ambala Underpass : अंडरपास पर लाइटें व पानी निकासी के लिए पम्प सेट भी लगेंगे

नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार अंडरपास बस स्टैंड के जीटी रोड की तरफ आउट गेट के पास बनेगा जोकि जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे एस्केलेटर के पास तक होगा। इसकी लंबाई लगभग 60 मीटर होगी। अंडरपास में लाइट व अन्य सुविधाएं होगी, साथ ही यहां पर जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए यहां वॉटर डिस्पोजल के लिए पंप भी लगाएं जाएंगे।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म

Leave a Comment