Hansi District : हांसी जिले का गैजेट नोटिफिकेशन जारी, आज से हरियाणा में 23 जिले, 110 गांव होंगे शामिल

On: December 22, 2025 1:16 PM
Follow Us:
Hansi District Gazette notification of Hansi district issued, from today 23 districts and 110 villages will be included in Haryana.

Hansi District Gazette notification : हरियाणा में पिछले दिनों सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। अब हांसी जिले का गैजेट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने लैटर जारी कर दिया है। अब हरियाणा में 23 जिले हो गए हैं।

हरियाणा सरकार ACS द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 की धारा 5 के साथ पठित हरियाणा भू-राजस्व अधिनियम 1887 की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल इसके द्वारा हिसार जिले की सीमाओं को परिवर्तित करते हैं और उसके उपमंडलों की संख्या बदलते हैं ताकि हांसी नाम से नया जिला बनाया जा सके, जिसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे।

Hansi District Gazette notification : हिसार जिले की सीमा घट जाएगी

हांसी जिला हिसार जिले से अलग होकर (Hansi District Gazette notification) बना है, इसलिए हिसार की सीमा अब घट जाएगी। आज तक हिसार जिले में 6 तहसील हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, बास और आदमपुर तहसील हैं। तो वहीं 3 उप-तहसील बालसमंद, उकलाना और खेरी जालब हैं। हांसी जिला बनने से 3 तहसील अलग हो जाएगी अब बास, नारनौंद, हांसी अलग जिले में गिनी जाएगी।

हिसार में हिसार और बरवाला उपमंडल रह जाएगा। इसके अलावा हांसी में नारनौंद और हांसी दो उपमंडल गिने जाएंगे। हांसी के लोगों को अब प्रशासनिक कामों और DC से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में ही DC बैठेंगे। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा। यहीं पर जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे।

ये भी पढ़ें  Hansi District Village : हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट जारी, देखें कौन से गांव आएंगे हांसी जिले में
List of all villages in Hansi district
List of all villages in Hansi district

 

Hansi District Gazette notification : हांसी में शामिल होंगे 110 गांव

मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर को हांसी की विकास रैली में हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। अब हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी करवा दिया। नए जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे। नए जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगे जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास तथा एक उपतहसील खेड़ी जालब शामिल होगी। नए जिले में तीन ब्लाक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे। प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी।

Hansi District Gazette notification of Hansi district issued, from today 23 districts and 110 villages will be included in Haryana.
Hansi District Gazette notification of Hansi district issued, from today 23 districts and 110 villages will be included in Haryana.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment