Greenfield NH-326 Project : 21 हजार करोड़ रुपये के दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट इन दो राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

On: January 1, 2026 5:00 PM
Follow Us:
Greenfield NH-326 Project: The central government has approved two major highway projects worth Rs 21,000 crore for these two states.

Greenfield NH-326 Project : वर्ष 2025 के आखिरी दिन यानि कल हुई कैबिनेट की बैठक में 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। ऐसे में ये प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए केंद्र सरकार की तरफ से नया साल का तोहफा है। बता दें कि इन फैसलों की सूचनाएं देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने बताया कि ये दोनों प्रोजेक्ट लगभग 21 हजार करोड़ रुपये के हैं, कैबिनेट ने महाराष्ट्र में 374 किमी लंबे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट और ओडिशा में 206 किमी लंबे एनएच-326 को चौड़ा करने के लिए प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है।

जानिए प्रोजक्ट से जुड़ी विशेष बातें (Greenfield NH-326 Project)

पाठकों को बता दें कि पहला प्रोजेक्ट 6 लेन का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है जो महाराष्ट्र के नासिक से सोलापुर कॉरीडोर में स्थित होगा। 374 किमी लंबे इस हाईवे पर 19142 करोड़ रुपये की लागत आएगी, वहीं दूसरा प्रोजेक्ट ओडिशा में एनएच-326 को चौड़ा करने और शानदार बनाने से जुड़ा है। 206 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट की लागत 1526 करोड़ रुपये आएगी।

Greenfield NH-326 Project: The central government has approved two major highway projects worth Rs 21,000 crore for these two states.
Greenfield NH-326 Project: The central government has approved two major highway projects worth Rs 21,000 crore for these two states.

 

इन प्रोजेक्ट्स में क्या-क्या बनेंगे ? (Greenfield NH-326 Project)

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, स्वीकृति पाने वाला 6 लेन का ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट सूरत चेन्नई हाई स्पीड कॉरीडोर का भाग है। वहीं इसके साथ ही ये प्रोजेक्ट दिल्ली को चेन्नई से आधुनिक और तेज हाईवे से भी जोड़ने के बड़े प्रोजेक्ट का भी एक भाग है। इसको पूरा करने के लिए 2 साल की समयसीमा रखी गई है। इस प्रोजेक्ट में कुल मिलाकर 27 बड़े पुल, 164 छोटे पुल, 5.6 किमी का वायडक्ट, 5 रेल ओवर ब्रिज, 10 इंटरचेंज, 17 एंट्री एग्जिट प्वाइंट, 14 रेस्ट एरिया बनाए जायेंगे।

ये भी पढ़ें  Jind CRSU Update : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में CRSU ने जीते दो गोल्ड समेत 4 मेडल

नासिक और सोलापुर के बीच दूरी कितनी कम होगी ? (Greenfield NH-326 Project)

केंद्रीय मंत्री के द्वारा जारी किया गया बयान के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के तहत नासिक और सोलापुर के बीच दूरी 432 किमी से घटकर 374 किमी रह जाएगी। वहीं औसत रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा से 100 किमी प्रति घंटा पहुंच सकेगी। ये चेन्नई पोर्ट से हजीरा पोर्ट की कनेक्टिविटी को शानदार बनाने में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त ओडिशा में मोहना से कोरापुट के बीच मौजूदा हाईवे को 2 लेन का हाईव में परिवर्तन की स्वीकृति दी गई है। ये हाईवे ओडिशा के अंदरूनी क्षेत्रों में है। बता दें कि इसके निर्माण की समयसीमा 2 वर्ष रखी गई है, इस प्रोजेक्ट की सहायता से ओडिशा के पूर्वी भागों से प्रदेश के दक्षिणी भाग की कनेक्टिविटी और शानदार होगी।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment