Google Pixel Upgrade Program : गूगल यूजरों के लिए आई खुशखबरी : गूगल ने पेश किया Pixel अपग्रेड प्रोग्राम, मिलेगा अब हर साल नया पिक्सल स्मार्टफोन

On: December 19, 2025 5:58 PM
Follow Us:
Google Pixel Upgrade Program: Good news for Google users: Google introduces Pixel Upgrade Program, now you'll get a new Pixel smartphone every year.

Google Pixel Upgrade Program : इस साल का अंतिम माह चल रहा है, वहीं नया साल पहले गूगल ने अपने ग्राहकों को एक खुशखबरी दी है। बता दें कि  Google ने भारत में पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम (Google Pixel Upgrade Program) पेश किया है। इसके अनुसार पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स हर साल 3333 रुपये/माह शुरुआती कीमतों के साथ लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन में स्विच कर सकते हैं। दरअसल् गूगल ने इस प्रोग्राम के लिए Cashify, Bajaj Finance Ltd., और HDFC Bank के साथ पार्टनरशिप की है।

यूजर को 9 माह में करनी होगी पेमेंट (Google Pixel Upgrade Program)

गूगल के इस नए प्रोग्राम के अनुसार ग्राहक पिक्सल स्मार्टफोन को 24 माह की नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान में खरीद सकते हैं। नए पिक्सल स्मार्टफोन में स्विच करने के लिए यूजर्स को 9 माह की पेमेंट करनी होगी। इसके तहत कस्टमर को बायबैक की गारंटी मिलती है। हालांकि डिवाइस की फिजिकल कंडीशन सुनिश्चित होनी चाहिए और डिवाइस को बेसिक चेक किया जाएगा।

Google Pixel Upgrade Program: Good news for Google users: Google introduces Pixel Upgrade Program, now you'll get a new Pixel smartphone every year.
Google Pixel Upgrade Program: Good news for Google users: Google introduces Pixel Upgrade Program, now you’ll get a new Pixel smartphone every year.

ऐसे काम करेगा Pixel अपग्रेड प्रोग्राम (Google Pixel Upgrade Program)

  • गूगल इंडिया के डिवाइस और सर्विस मैनेजिंग डायरेक्टर मितुल शाह के अनुसार, भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम टेक्नोलॉजी ऑफर होगी।
  • इसके साथ ही ग्राहकों को पिक्सल स्मार्टफोन नो-कॉस्ट ईएमआई के मिलेगी और वे आसानी से अपने डिवाइस अपग्रेड कर पाएंगे।
  • गूगल के इस प्रोग्राम के जरिए डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए कम से कम 9 ईएमआई पूरी करनी होंगी।
  • इसके बाद ग्राहक अपने डिवाइस को नए मॉडल से अपग्रेड कर सकते हैं।
  • फोन अपग्रेड करने पर Cashify ग्राहकों के बैंक अकाउंट में बचे हुए लोन बैलेंस को ट्रांसफर करेगा।
  • इससे ग्राहक बिना प्री-क्लोजर चार्ज के अपना लोन समाप्त कर पाएंगे।
  • इसके बाद उनके नए फोन की नई 24 ईएमआई शुरू हो जाएगी और यह भी नो-कॉस्ट रहेगी।
ये भी पढ़ें  अपने आकर्षक लुक और ब्रांडेड फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च हो रही है Mahindra Bolero Neo car जाने कीमत
Google Pixel Upgrade Program: Good news for Google users: Google introduces Pixel Upgrade Program, now you'll get a new Pixel smartphone every year.
Google Pixel Upgrade Program: Good news for Google users: Google introduces Pixel Upgrade Program, now you’ll get a new Pixel smartphone every year.

ये Google Pixel मॉडल खरीद सकते हैं बायर्स (Google Pixel Upgrade Program)

  • पाठकों को बता दें कि, गूगल के इस ऑफर के जरिए ग्राहक Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन खरीदकर प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही ग्राहकों को कैशिफाई की तरफ से 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

Pixel अपग्रेड प्रोग्राम के फायदा जानें (Google Pixel Upgrade Program)

गूगल मैनेजिंक डायरेक्टर के अनुसार, इस नए प्रोग्राम के साथ Pixel 10 Pro स्मार्टफोन खरीदने पर बायर्स को एक वर्ष के लिए Google AI Pro, 6 माह के लिए Fitbit प्रीमियम और तीन माह के लिए YouTube Premium ऑफर किया जाएगा।

वहीं, Pixel 10 स्मार्टफोन के साथ 6 माह के लिए Google One Premium (2TB) मिलेगा। इसके साथ ही तीन माह के लिए Fitbit और YouTube Premium ट्रायल मिलेंगे। यह प्रोग्राम 30 जून 2026 तक चलेगा। जिससे गूगल के ग्राहकों के लिए बेहद फायदामंद रहेगा।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment