Gold Silver Price Today : देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। हालांकि इस सप्ताह अभी तक सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं दिखी है। पिछले सप्ताह मार्केट बंद होते समय सोने-चांदी के जो रेट थी, उन्हीं के आसपास फिलहाल कीमतें घूम रही हैं। आज यानि 6 नवंबर 2025 को सोना-चांदी के भाव क्या रहे, इसके बारे में आपको बता देते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि वीरवार को (Gold Silver Price Today) 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार 419 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई जबकि चांदी की कीमत 1 लाख 46 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम रही। गुड रिटर्न वेबसाइट की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 470 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो चांदी का भाव भी 1 लाख 50 हजार 400 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि इसमें जीएसटी समेत दूसरे टैक्स जोड़े गए हैं।
Gold Silver Price Today in Haryana : हरियाणा में क्या रहे सोना-चांदी के भाव
हरियाणा में सोना-चांदी की कीमतों (Haryana Gold Silver Price Today) के बारे में बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही जबकि चांदी की कीमत 1 लाख 51 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हरियाणा में दो दिन पहले ही सोना 1 लाख 23 हजार 330 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। चांदी भी 1 लाख 52 हजार पर पहुंचा हुआ था।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1 लाख 51 हजार 500 रुपए प्रति किलोग्राम रही। बुधवार को गुरुनानक जयंती के चलते बाजार बंद था, इसलिए मंगलवार शाम का ही भाव मान्य रहा। आज दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे, हम आपको (Gold Silver Price Today) बताते रहेंगे।
IBJA के अनुसार आज का सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Price Today)
- सोने-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 120419 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 119937 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 110304 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 90314 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 70445 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 146150 रुपये प्रति किलोग्राम














