Gold Silver Price Today : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले सप्ताह सोने चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोमवार को मार्केट खुलने के बाद से ही लगातार कम हो रही हैं। हालांकि फर्क ज्यादा नहीं है लेकिन बढ़ने की बजाय घटने से शुभ संकेत मिल रहे हैं। आज यानि 17 दिसंबर 2025 को सोने चांदी के भाव (17 December 2025 sone chandi k bhav) क्या रहे, आइए बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं सोने की कीमतों (17 December gold Price) की तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 31 हजार 777 रुपए पर आ पहुंची। मंगलवार को 1 लाख 32 हजार 400 के आसपास थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो एक दिन पहले ही 1 लाख 37 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा था।
आज का सोने का भाव : (Gold Silver Price Today)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 131777 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 131249 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 120708 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 98833 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 77090 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (aaj ka sone ka bhav)
- शहर 24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली 13,4010 (Delhi Gold price today)
- गुड़गांव 13,4010 (Gurugram Gold price today)
- नोएडा 13,4010 (Noida Gold price today)
- जयपुर 13,4010 (Jaipur Gold price today)
- चंडीगढ़ 13,4010 (Chandigarh Gold price today)
- बैंगलोर 13,3860 (Bangluru Gold price today)
Gold Silver Price : आज चांदी का भाव क्या है
17 December Silver Price : चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। 2 लाख का आंकड़ा छूने के बाद चांदी की कीमतें नीचे की तरफ आ रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 17 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 1 लाख 91 हजार 975 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver rate today) पर आ गया। दिल्ली में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम, गुरुग्राम में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम, जयपुर में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम और चंडीगढ़ में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।













