Gold Silver price today : मार्केट खुलते ही सोने चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, देखें 5 January 2026 के sona chandi k bhav

On: January 5, 2026 7:56 AM
Follow Us:
Gold Silver price today: Gold and silver prices fall again as soon as the market opens, see the prices of gold and silver for January 5, 2026.

Gold Silver price today : दो दिन मार्केट बंद रहने के बाद सोमवार को मार्केट के खुलते ही फिर से सोना चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोना चांदी की कीमतें और कम हो सकती हैं हालांकि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रहे हालातों के बीच परिणाम बदल सकते हैं। आज 5 January 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि सोमवार को मार्केट खुलने के बाद सुबह का 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 34 हजार 782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स के अनुसार गोल्ड 1 लाख 35 हजार 960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड 1 लाख 39 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

5 जनवरी सोने का भाव (Gold Silver price today)

शुद्धता                सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     78848 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Silver price today : चांदी के भी बढ़ सकते हैं भाव

5 January 2026 Chandi ka bhav : चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हैं लेकिन आगामी दिनों में चांदी के भाव भी बढ़ सकते हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में सुरक्षित निवेश की तरफ रुझान बढ़ेगा और इससे कीमतें बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  Union Bank & Bank of India : Union Bank और Bank of India को मर्ज करने की तैयारी हुई तेज, जानिए क्या है सरकार की रणनीति

वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक कीमत 2 लाख 34 हजार 550 रुपए पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव घटकर 2,40,900 रुपये प्रति किलो हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment