Gold Silver price today : विश्व में वेनेजुएला संकट के बीच सोने चांदी की कीमतों में भी काफी उथल पुथल होने लगी है। नए साल पहले पहले सप्ताह में शुरुआती तीन से चार दिनों तक कीमतें लगातार कम हुई लेकिन इसी बीच अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात पैदा हो गए और इसी बीच सोने का सुरक्षित निवेश किया जाने लगा और कीमतों में फिर से उछाल आ गया।
आज यानि 6 जनवरी 2025 को सोने के भाव क्या हैं, चांदी किस भाव पर चल रही है, आइए विस्तार से बता देते हैं। प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 1 लाख 36 हजार 168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को मार्केट खुलने के समय यह 1 लाख 34 हजार के आसपास था। MCX पर सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा हुआ है।
Gold Silver price today : हरियाणा में सोने चांदी का भाव
दूसरी प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1 लाख 38 हजार 380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में इस समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा हुआ है। हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver price today haryana) की बात करें तो हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है तो चांदी भी 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पहुंची हुई है। हालांकि लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं।
IBJA के अनुसार सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)
- शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 136168 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 135623 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 124730 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 102126 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 79658 रुपये प्रति 10 ग्राम
6 January 2026 Silver price : आज के चांदी के भाव
6 January 2026 Silver price : सोने की तरह ही चांदी की कीमतें भी लगातार उछाल पर चल रही हैं। आज यानि 6 जनवरी को चांदी की कीमत की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2 लाख 37 हजार 063 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार (Gold Silver price today) को मार्केट खुलने के समय 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलो पर चांदी बिक रही थी।














