gold silver price today : हरियाणा समेत देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। कई दिनों के बाद आज सोने व चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इस माह की बात करें तो 30 दिनों में चार से पांच दिन ही ऐसे गए हैं, जब सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। बाकी दिनों में दोनों ही धातू तेजी से छलांग लगा रही हैं।
आज 30 दिसंबर 2025 को देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है, आइए जानते हैं। देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार 781 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। सोमवार (gold silver price today) सुबह यह कीमत 1 लाख 36 हजार 956 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर थी।
gold silver price today : आज हरयाणा में सोने और चांदी का क्या भाव है?
हरियाणा मे सोने चांदी के भाव क्या चल रहे हैं, इसकी बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हालांकि लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार से 1 लाख 29 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, जींद, भिवानी, सोनीपत जैसे बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम (Haryana gold silver price today) को क्रॉस कर गई है।
आज का सोने का भाव(Gold Rate Today)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 136781 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 136233 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 125291 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 102586 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 80017 रुपये प्रति 10 ग्राम
gold silver price today : आज चांदी का भाव क्या चल रहा है
Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी इस समय आसमान छू रही हैं। एक महीने में ही 50 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल चांदी की कीमतों में देखने को मिला है। आज यानि मंगलवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार 440 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोमवार सुबह मार्केट खुलने के समय यह 2 लाख 28 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,57,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।














