Gold silver price today : सोने चांदी की कीमतों को देश भर में उतार चढ़ाव चल रहा है। दो दिन मार्केट बंद रहने के बाद जैसे ही सोमवार को मार्केट खुली तो फिर से कीमतों में बूम देखने को मिला। सोने और चांदी दोनों की कीमतें बढ़ गई है। आज 29 December 2025 को मार्केट में चांदी का भाव क्या रहा और 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या रही, आइए बताते हैं।
सबसे पहले बात करें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो IBJA पर सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 956 रुपए से शुरू हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में में सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 300 रुपए के ऑल टाइम हाई प्राइस पर पहुंच गई। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज यानि 29 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दिखाया जा रहा है।
IBJA पर देश में सोने का भाव (aaj ka sone ka bhav)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 80704 रुपये प्रति 10 ग्राम
29 दिसंबर चांदी का भाव (aaj ka chandi ka bhav)
Silver Price 29 December 2025 : सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी तेजी दिख रही है। सोने से ज्यादा रेट चांदी के प्रतिदिन औसतन बढ़ रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि सोमवार सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,28,107 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट की मानें तो चांदी आज भारत में चांदी की कीमत 2,50,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में 15 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है।














